Translate News:
जी हां ऐसा ही कुछ हुआ है यूपी के सिद्धार्थनगर में जहां समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पोस्टर तो लगवा दिए लेकिन इन पोस्टरों में स्वतंत्रता दिवस की जगह गणतंत्र दिवस की बधाई क्षेत्रवासियों को दे रहे हैं। ये नेता शायद ये भूल गए कि 15 अगस्त के दिन गणतंत्र दिवस नहीं बल्कि देश स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
साथ ही इन पोस्टरों में सबसे बड़ी बात ये है कि समाजवादी पाटी ने जो बधाई पोस्टर लगाए हैं उसमें पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को भी दिखाया गया है। सपा नेताओं की इस गलती के बाद सवाल यहीं खड़ा होता है कि प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी के नेता इस तरह की गलती करे तो क्या उम्मीद की जा सकती है जिन्हें स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के बीच फर्क ही न मालूम हो।
