खतरा वास्तविक है, इसे कोई भाषण समझने की भूल न करें...

0
Translate News:
सर्जिकल स्ट्राइक के मायने!
      उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच चरम तनाव का माहौल लगातार बन रहा है। भारतीय सीमा चौकियों को लगातार निशाना बनाकर पाकिस्तानी सेना उकसावे की कार्रवाई में जुटी हैं। सीमांत किसानों को उनके घरो से बेघर होना पड़ा जबकि उनकी तैयार फैसले खेतो में खड़ी कटाई के लिए तैयार हैं। दूसरी ओर एक बुरी खबर हैं कि भारतीय सेना का एक जवान नियंत्रण रेखा के पार चला गया हैं। सेना ने माना है कि उसका का एक हथियारबंद सैनिक नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान पहुंच गया है।
       रक्षा मंत्रालय की तरफ़ से कहा गया है कि 37 राष्ट्रीय राइफ़ल्स का एक सैनिक ग़लती से सीमा पार कर गया। भारतीय सेना के सीमापार लक्षित हमले को देखते हुए जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सीमाओं पर हालात के बिगड़ने को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए आगाह किया कि टकराव से राज्य के लिए 'बहुत बड़ी आपदा' पैदा हो सकती है। जहां एक ओर देशभर में सेना की पीओके में की गयी कार्रवाई की खुशियां हैं वहीँ दूसरी ओर पाकिस्तान द्वारा पलटवार किये जाने का अंदेशा भी हैं।
     आतंकी कैम्पों का हवाई हमलों में नष्ट होने के बाद तिलमिलाहट में देश में छुपे हुए और आम लोगों में घुले-मिले हुए आतंकी (sleeper cells) देश के विभिन्न हिस्सों में विस्फोट आदि करके भारत को चोट पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए जो जहाँ हैं, वहीँ अपने आस पास में संदिग्ध व्यक्तियों और संदिग्ध वस्तुओं के बारे में लोगों को जागरूक करें। भीड़ भाड़ वाली जगहों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, स्कूल-कॉलेज, मंदिर चर्च गुरुद्वारा, मेला, जलूस आदि पर विशेष नज़र रखें। यात्रा के समय एकदम चौकन्ना रहें। बच्चों और महिलाओं को खतरे से अच्छी तरह आगाह कर दें ताकि वे भी अपने स्तर पर बचाव करें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ बातों के प्रचार-प्रसार से बचें। इससे अनावश्यक सनसनी फैलेगी। उत्साह और ऊर्जा ठीक है लेकिन चिढ़ने-चिढ़ाने से बचें। एक चट्टान की तरह अपने देश की फ़ौज के पीछे खड़े रहें क्योंकि फौजें भी देशवासियों की एकता के दम पर लड़ती हैं। एक रहें, मज़बूत रहें, संकीर्णताओं से ऊपर उठकर सोचें और आचरण करें।
    खतरा वास्तविक है, इसे कोई भाषण समझने की भूल न करें। अपना ख्याल रखें।

जय हिंद,,,,,,,

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top