कश्मीर: कुलगाम में पुलिसकर्मियों की राइफलें लेकर चंपत हुए आतंकवादी

Translate News:
Image may contain: sky
     कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने नेशनल कांफ्रेंस के एक नेता के घर में सुरक्षा चौकी पर हमला कर दिया और पुलिसकर्मियों की राइफलें लेकर फरार हो गए.
     एक पुलिस अधिकारी ने गुरूवार (8 सितंबर) को बताया कि बुधवार देर रात कुलगाम के बेगम में नेकां के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल राशिद खानडे के आवासीय परिसर में उग्रवादी घुस आये और उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की चार सर्विस राइफलें लेकर चंपत हो गये.
    उन्होंने बताया कि आतंकवादी पुलिसकर्मियों की दो इनसास राइफलें, एक एसएलआर राइफल और एक 303 राइफल लेकर फरार हुए हैं. अधिकारी ने बताया कि घटना की विभागीय जांच का आदेश दिया गया है. घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को पकड़ने के लिए दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है.
    उन्होंने बताया कि इस बीच, आतंकवादियों ने कल रात पुलवामा थाने पर गोलियां भी चलाई थी लेकिन इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ.
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top