कश्मीरी लडक़ी ने घर की छत पर फहराया तिरंगा

No automatic alt text available.      कश्मीर घाटी के बडगाम की रहने वाली शबरोजा ने अलगाववादी नेताओं को मुंह तोड़ा जवाब दिया है। उसने न सिर्फ खुद को भारतीय कहा है बल्कि अपने घर की छत्त पर तिरंगा भी फहराया है। घाटी में हिंसा का दौर गर्म है और पाकिस्तानी झंडा फहराना आम बात है वहां इतना बड़ा कदम उठाना बहुत बड़ी बात है। इसके लिए शबरोजा को उसके दोस्तों और लोगों से धमकियां भी मिल रही हैं, जो उसे तिरंगा उतारने को कह रहे हैं। शबरोजा के पिता क्षेत्र के भाजपा नेता हैं।
      शबरोजा कहती हैं, मैं भारतीय थी, भारतीय हूं और भारतीय ही रहुंगी। उसका कहना है कि वो किसी से नहीं डरती है। 12वीं कक्षा की बहादुर छात्रा ने इस बात को साबित किया है कि कश्मीर में हर कोई अलगाववादी नेताओं के साथ नहीं है। उसके परिवार का समाज से बहिष्कार भर कर दिया गया है पर फिर भी शबरोजा के छत्त पर तिरंगा शान से फहराया जा रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top