जब चोरी के मोबाइल, कपड़े, पर्स और जूते लेकर थाने पहुंच गई भैंस

0
Translate News:
Image may contain: outdoor and nature
   जयपुर।। चोरों ने भैंस चुराई और चंबल नदी से होकर मध्य प्रदेश जाने के लिए निकले. भैंस दोनों चोरों के मोबाइल, कपड़े, पर्स और जूते चप्पल लेकर मध्य प्रदेश के अम्बा माता थाने में पहुंच गई, लेकिन दोनों चोरों का कुछ पता नहीं है.
     राजस्थान के धौलपुर जिले के ढिहौली पुलिस थाने में पदस्थ एएसआई और मामले की जांच कर रहे शिवशंकर त्यागी ने बताया कि अतरोली गांव से भैस चुराने के बाद दोनों आरोपियों ने चंबल नदी से मध्य प्रदेश जाने की योजना बनाई. उन्होंने अपने दो मोबाइल, पर्स, कपड़े और जूते प्लास्टिक की थैली में डाल कर भैस के सींग से थली बांध दी, ताकि सामान सुरक्षित रहे.
      दोनों चोर भैंस की पूंछ पकड़ कर नदी के करीब आधा किलोमीटर दूरी का फासला तय करने के लिए आगे बढ़े. भैंस चंबल को पार कर अम्बा थाने के कुठाला गांव में पहुंच गई. गांववालों ने भैस और उसके सींग पर बंधी थैली को देखकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने थैली में मोबाइल और अन्य सामान देखा.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top