लड़की बन की FB पर दोस्ती, ब्लॉक किया तो कर दी हत्या

0
Translate News:
   इंदौर।। पॉश कॉलोनी गीतानगर में मंगलवार सुबह एक सिरफिरे ने इकतरफा प्यार में किचन नाइफ से 12वीं की छात्रा की हत्या कर दी। उसकी मां पर भी दो वार किए। छात्रा बड़े कोचिंग संस्थान से आईआईटी की तैयारी कर रही थी, जबकि आरोपी इंजीनियर है।
     उसने छात्रा से एक साल पहले लड़की बनकर फेसबुक पर दोस्ती की थी। जब छात्रा को पता चला कि वह कोई और है तो उसने ब्लाक कर दिया। हत्या के बाद आरोपी इमारत की दूसरी मंजिल से कूद गया, जिससे उसके पैर टूट गए। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
     पलासिया पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब 10.15 बजे की है। आरोपी अमित उर्फ अथर्व (24) पिता सुशील यादव निवासी गुजरखेड़ा ने 17 वर्षीय प्रिया (पिहू) पिता श्यामबिहारी रावत निवासी कृष्णा अपार्टमेंट को चाकू मारे। प्रिया की मां किरण ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी वार दिए। इसके बाद आरोपी चाकू लहराता हुआ भागा और सीढ़ियों के पास बनी दूसरी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। दोनों पैर टूट जाने से वह गिर पड़ा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top