आजम खां के साथ सेक्स रैकेट संचालक का फोटो वायरल, सपा में हलचल

Translate News:
Image result for aazam khan with aafak bakari     मुरादाबाद।। हाई प्रोफाइल अंतर्राष्ट्रीय सेक्स रैकेट चलाने वाले दंपती आफाक बाकरी और उसकी पत्नी सायरा बेगम की गिरफ्तारी के बाद यूपी के सियासी गलियारे में खासी हलचल पैदा हो गई है। दरअसल पुलिस को उसके पास से मिली डायरी में कई सफेदपाेशों के नम्बर मिले हैं। वहीं कुछ ऐसे फोटो जिनमें वह सपा नेताओं के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आ रहा है उनके मिलने से सपा नेताओं को जबाब देते नहीं बन रहा है।
     जबकि अमरोहा में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मौलाना जावेद आब्दी और उसके परिवार से आफाक की नजदीकियों को लेकर लगातार उन पर हमला जारी है। जिस पर वे खुद व उनका परिवार सफाई भी दे रहा है, लेकिन अब सूबे में सपा के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खान का भी एक फोटो मीडिया में आया है। जिसको लेकर आजम ने सफाई भी पेश की है, लेकिन अब सियासी विरोधी इन सबको हथियार बनाकर सपा पर वार कर रहे हैं।
     बता दें कि पिछले सप्ताह दिल्ली पुलिस द्वारा अमरोहा के उझारी कस्बे के रहने वाले आफाक बाकरी और उसकी पत्नी सायरा बेगम की गिरफ्तारी के बाद सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। दरअसल उझारी निवासी दंपती दिल्ली के जीबी रोड पर पिछले कई सालों से कोठा चला रहे थे। दिल्ली पुलिस ने इनके पास से कुछ दस्तावेज भी बरामद किये हैं। जिनमें यूपी के कई रसूखदार लोगों के साथ ही खासकर मुरादाबाद मंडल के तमाम सपा नेताओं से भी उसकी नजदीकियां उजागर हुईं हैं।
     साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों में सपा नेता जावेद आब्दी और आजम खान के साथ फोटो मीडिया में उजागर हुई है। जावेद आब्दी पहले दिन से उससे अपनी नजदीकी नकार रहे हैं, जबकि आजम खान ने भी ऐसे की शख्स से अपनी नजदीकी को सिरे से नकारते हुए कहा की वे ऐसे लोगों से नफरत करते हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top