Translate News:
सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातर लोगों की मौत दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट न पहनने से होती हैं। बीटेक के छात्र हिमांशु गर्ग ने ऐसा हेलमेट बनाया है, जिसे पहने बगैर बाइक स्टार्ट ही नहीं होगी। हेलमेट को उतारते ही इंजन खुद ब खुद बंद हो जाएगा।बल्केश्वर के लोहिया नगर निवासी हिमांशु गर्ग की मां की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद ही उसने सोच लिया था कि वह कुछ ऐसा कर दिखाएगा, जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। युवा देश हिमांशु की इस सोच की सराहना करता है।
