जासूसी के आरोप में 2 भारतीय गिरफ्तार, पाकिस्तानी अधिकारी से पूछताछ

0
Translate News:



    पाकिस्तानी उच्चायोग के एक कर्मचारी के पास से रक्षा दस्तावेज बरामद होने पर उसे हिरासत में लिया गया है जबकि दो अन्य को जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी पुलिस ने दी है.

   विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया है.
      खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने महमूद अख्तर नाम के कर्मचारी को हिरासत में ले लिया. पुलिस के मुताबिक राजनयिक छूट प्राप्त होने के कारण, उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया.
      अपराध शाखा ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है. ये दोनों राजस्थान के निवासी हैं. इन्हें पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी को कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
     पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ये जासूस राजस्थान के रहने वाले हैं, जो पाकिस्तान के आईएसआई के लिए काम कर रहे थे. ये जासूस यहां पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारियों के संपर्क में थे और संवेदनशील जानकारी मुहैया करा रहे थे.’’
    गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की पहचान मौलाना रमज़ान और सुभाष जांगीड़ के रूप में की गई है. सूत्रों के मुताबिक, ये गिरफ्तारियां बुधवार रात को खुफिया एजेंसी से जानकारी मिलने के बाद अपराध शाखा की अंतर्राज्यीय सेल ने की.
   यह पहली बार नहीं है कि जब पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी भारत में कथित जासूसी की वजह से रडार पर हैं. पिछले साल पुलिस ने पाकिस्तान उच्चायोग में आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया था.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top