Translate News:
कृत्रिम अंडे में बाहर मोम, भीतर जिलेटिन- इस अंडे का बाहरी आवरण कैल्शियम कार्बोनेट, जिप्सम पावडर और मोम से तैयार होता है, जबकि भीतर सोडियम एलिग्नेट, एलम, जिलेटिन और कैल्शियम क्लोराइड के मिश्रण को भरा जाता है। कुछ कृत्रिम अंडों के भीतर स्टार्च और राल भी पाया गया है।
कृत्रिम अंडे का हल्के भूरे रंग का बाहरी आवरण थोड़ा खुरदुरा होता है, जबकि असली का चिकना होता है। उबालने के बाद कैल्शियम कार्बोनेट का आवरण तोड़ने पर कृत्रिम अंडे का भीतरी हिस्सा असली की तुलना में कड़ा होता है। भीतर की पीली जर्दी रबर की गेंद की तरह हो जाती है और थोड़ी ऊंचाई से छोड़ने पर गेंद जैसी उछलती भी है। यह धारदार वस्तु से ही कटती है।
भीतर सामान्य अंडे जैसा ही पदार्थ –
केरल की चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक, कृत्रिम अंडे के भीतर से
सामान्य अंडे जैसा ही पदार्थ निकलता है। इसे खुला छोड़ने पर मक्खी और अन्य
कीड़े उसके पास नहीं आते। यह जल्द खराब भी नहीं होता है।
बताया जा रहा है कि असली अंडे को तैयार करने में पॉल्ट्री फॉर्म में जितना खर्च होता है, कृत्रिम अंडे को बनाने में खर्च उससे कई गुना कम होता है। इसीलिए चीन में बड़े पैमाने पर इसे बनाया जा रहा है और खपत वाले देशों में भेजा जा रहा है। ऐसे पहचानें कृत्रिम अंडे को फोड़ते ही भीतर की सफेद और अंडे की जर्दी जल्द ही मिल जाते हैं। इसका बाहरी आवरण असल के मुकाबले थोड़ा चमकीला होता है। यदि आप कृत्रिम अंडे को खोलने से पहले हिलाएंगे तो भीतर से आवाज आएगी। इससे कोई गंध नहीं आती, जबकि असल अंडे से हल्की सी गंध आती है।