चालू और होशियार हैं भाजपा के लोग - अखिलेश

0
Translate News:
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुूए शनिवार को कहा कि भाजपा के लोग बहुत चालू हैं और ‘भारत माता’ को भूलकर देश को किसी और रास्ते पर ले जाना चाह रहे हैं.
     अखिलेश ने यहां विभिन्न बिजली परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा, ‘हमने उत्तर प्रदेश को बदला है. समाजवादियों ने प्रदेश को विकास और खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम किया है .. :लेकिन: भाजपा के लोग बहुत होशियार और चालू हैं.’
     उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिये बिना दशहरे के मौके पर राजधानी में दिये गये उनके भाषण का उल्लेख करते हुए कहा, ‘दशहरे के दिन :मोदी: क्या नारा दे गये. पहले भारत माता की जय बोलते थे और अब भारत माता को भूलकर किस रास्ते पर ले जाना चाह रहे हैं.’
     अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग दावा कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार बनाएंगे लेकिन भाजपा के पास खुद की ताकत नहीं है. ‘हमसे कहते थे कि पांच मुख्यमंत्री हैं, साढे पांच मुख्यमंत्री हैं. :भाजपा के लोग: कम से कम एक :मुख्यमंत्री: तो ढूंढकर लाओ.’
     मुख्यमंत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों के वीडियो ‘काम बोलता है’ का भी परोक्ष उल्लेख किया. ‘‘काम में हमारा कोई मुकाबला नहीं कर सकता. समाजवादी मुंह पर बोलते हैं कि काम बोलता है.’’
     उन्होंने कहा कि भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा कर रही है जबकि इस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक हमेशा होती रही है. भाजपा के लोग देश को कैसे गुमराह कर रहे हैं और किस रास्ते पर ले जाना चाहते हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में चुनाव हैं. सामने तमाम नेता हैं. बसपा की सरकार ने इसी शहर में हाथी लगाये. नौ साल में जो हाथी बैठे हैं, बैठे ही हैं, खडे नहीं हुए जबकि जो हाथी खडे हैं, बैठे नहीं. धन की बेइंतहा बर्बादी की गयी.
    इशारों इशारों में वह प्रदेश में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की बात कह गये और इसे दीवाली पर्व से जोडते हुए बोले कि आने वाले समय में समाजवादी दो दो दीवाली मनाएंगे. उन्होंने कहा कि अब शहरों को 24 घंटे बिजली देंगे और गांवों में भी चौबीसों घंटे बिजली देने का लक्ष्य लेकर हम चल रहे हैं. बिजली आपूर्ति कैसे बेहतर हो, इसका रास्ता निकालना है. कटिया हो, तार टूटे या कोई खराबी हो तो उसे कैसे दुरूस्त किया जाए, ये सोचना है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top