अमर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अगर मुझे कुछ हुआ तो रामगोपाल जिम्मेदार

0
Translate News:

अखिलेश ने दलाल कहा इसका दुख
   समाजवादी पार्टी में चल रहे सियासी घमासान पर आखिरकार अमर सिंह ने चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने कहा है कि हर बार आरोप मुझपर ही लगाया जाता है. उन्होंने राम गोपाल यादव पर भी संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि उनको अपनी बेटियों की सुरक्षा का डर सता रहा है.
    अमर सिंह ने कहा कि जब शिवपाल को हटाकर अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था तब भी इसके लिए मुझे ही जिम्मेदार ठहराया गया था. लेकिन शिवपाल ने इसके उलट बिना मुझ पर कोई आरोप लगाए पार्टी मुख्यालय में नए यूपी अध्यक्ष का स्वागत किया था.
     अमर सिंह ने साफ किया कि आशु मलिक से उनका कोई वास्ता नहीं है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को औरंगजेब कहने वाले वक्तव्य से भी उनका कोई सरोकार नहीं. इतना ही नहीं अमर सिंह ने रामगोपाल यादव पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी दो बेटियां हैं और अब रामगोपाल यादव के धनकी भरे बयान के बाद मुझे चिंता होने लगी है. उन्होंने कहा कि अगर मुझे कुछ हो जाता है तो इसके लिए रामगोपाल यादव जिम्मेदार होंगे.
     अमर सिंह ने इस सियासी घमासान के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश ने मुझे दलाल कहा इसका मुझे बहुत दुख है. जब पूरा परिवार अखिलेश की शादी के खिलाफ था तब एक मैं ही था जिसने उसका साथ दिया था. उसकी शादी का कोई फोटो नहीं है जिसमें ये 'दलाल' न हो.
    उन्होंने अखिलेश को आइना दिखाते हुए साफ कर दिया कि हो सकता है कि मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का साथ ना दूं लेकिन मैं मुलायम सिंह के बेटे का साथ जरूर दूंगा.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top