तीन पुरियों की स्वामीनी देवी माँ त्रिपुरा का दरबार, देश-विदेश में है विख्यात

0
Translate News:
   डूंगरपुर/बांसवाड़ा।।  इन दिनों शक्ति आराधना का पर्व नवरात्रि पूरे वागड़ में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गुजरात से सटे होने के कारण वागड़ में इस पर्व पर विशेष श्रद्धाएं दिखाई देती हैं। हर गांव-शहर में गरबा का आयोजन और देवीधामों व शक्तिपीठों पर देवी दर्शन को जनमेदिनी उमड़ती है। लोढ़ी काशी के नाम से ख्यात राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का एक ऐसा ही धाम त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर स्थित है जिसे प्राचीन काल में शीतापुरी, शिवपुरी व विष्णुपुरी नामक तीन पुरियों के मध्य स्थित होने के कारण त्रिपुरा सुंदरी कहा जाता है। इस शक्तिपीठ के प्रति न सिर्फ स्थानीय श्रद्धालुओं अपितु कई विशिष्ट-अतिविशिष्टजनों की आस्थाएं भी जुड़ी हुई है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के कई ख्यातनाम राजनीतिज्ञों की श्रद्धा के केन्द्र होने के कारण देवी त्रिपुरा के दरबार में देश-प्रदेश से देवीभक्त पहुंचते हैं। इन दिनों इस शक्तिपीठ पर विकास कार्य जारी है जिसके कारण देवी के दरबार की भव्यता और सौंदर्य बढ़ चुका है देवी त्रिपुरा के दरबार के इस आकर्षक फोटो को डूंगरपुर के सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कमलेश शर्मा ने क्लिक किया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top