Breaking News
Loading...

डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बताया शानदार व्यक्ति कहा- जीता तो ‘हम’ पक्के दोस्त होंगे

0


     डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कि अगर वह अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो बाकी देशों के मुकाबले वह भारत के साथ संबंधों को ज्यादा महत्व देंगे। ट्रंप ने यह बात शनिवार (15 अक्टूबर) को रिपब्लिकन हिंदू कोएलिशन द्वारा आयोजित एक चैरिटी समारोह में कही।
     ट्रंप ने कहा, ‘भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अमेरिका का सहयोगी है। ट्रंप प्रशासन के तहत हम और भी बेहतर मित्र बनने जा रहे हैं। असल में हम रिश्ते को बेहतर बनाएंगे और हम पक्के दोस्त होंगे।’
     ट्रंप ने आर्थिक सुधारों और नौकरशाही में सुधारों के साथ भारत को तेज विकास के मार्ग पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और कहा कि ऐसा अमेरिका में भी जरूरी है। ट्रंप ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं।
     वह अर्थव्यवस्था और नौकरशाही को सुधारने में बेहद उर्जावान रहे हैं। शानदार व्यक्ति। मैं उनकी सराहना करता हूं।’

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)