Breaking News
Loading...

केजरीवाल की पोल "आप" के MLA ने ही खोली

     आम आदमी पार्टी(आप) के विधायक देवेंद्र सहरावत ने पार्टी के उच्च नेतृत्व पर 16 करोड़ रुपये से अधिक राशि के चंदे के घोटाले का आरोप लगाया है !बिजवासन से विधायक श्री सहरावत ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाते हुये कहा कि आयकर विभाग के नोटिस के बाद पार्टी ने दानदाताओं के नाम अपनी वेबसाइट से हटा दिये। यहां तक कि दी गयी राशि को भी कम करके दर्शाया गया है। इस घोटाले में पार्टी के शीर्ष नेता भी शामिल है। श्री सहरावत को पार्टी में महिलाओं के प्रति यौन शोषन का मामला उठाने पर निलंबित किया गया था।उन्होंने कहा कि बहुत दु:ख की बात है कि भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर राजनीति में आयी पार्टी अब लोगों को धोखा दे रही है। छह जून से आज तक आप की वेबसाइट से पार्टी को चंदा देने वालों की सूची गायब कर दी गयी है। कही पर तो नामों को पूरी तरह से हटा दिया गया है तो कई मामलों में धनराशि कम करके दिखायी गयी है। उदहारण देते हुये श्री सहरावत ने कहा कि चंदा देने वाली प्रिया बंसल वाले मामले में पैन कार्ड तक नकली है। प्रिया मूवीज के नाम से फर्जी एकाउंट खोला गया। इसी तरह के और कई नाम भी शामिल हैं। पार्टी में जो भी गलत बात को उठाता है ट्विटर के जरिये उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। पार्टी ने एक ऐसा समूह ऐसा बनाया है जो केवल आवाज उठाने वालों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है।पार्टी के पूर्व कार्यकर्ता नील टेरेन्स हस्लाम और राकेश अग्रवाल द्वारा जुटाये गये दस्तावेजों का जिक्र करते हुये श्री सहरावत ने कहा कि जो जानकारियां मिली है वह बहुत ही चौंकाने वाली है। अधिकतर खाते फर्जी और फर्जी पते और नाम से डाले गये है। चुनाव आयोग से चंदा छिपाया गया है।