गुजरात : वाहन से 34.4 लाख रूपए तथा सोने का एक बिस्कुट बरामद

0
Translate News:
     गुजरात के अहमदाबाद और जामनगर इलाकों में दो अलग-अलग घटनाओं में 34.4 लाख रूपए के नए और चलन से बाहर हुए पुराने नोट, तथा सोने का एक बिस्कुट जब्त हुआ है.
      इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस ने बुधवार को कहा कि अहमदाबाद के सेटेलाइट इलाके में जांच अभियान के दौरान एक कार से 12.44 लाख रूपए बरामद हुए. इनमें से 10.60 लाख रूपए 2000 रूपए के नए नोटों में थे.
     सेटेलाइट थाने के निरीक्षण एमयू माशी ने कहा कि इस सिलसिले में तीन लोगों.. वीरभद्र जडेजा, प्रवीण माली और याजवेन्द्र परमार को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से सोने का एक बिस्कुट बरामद किया गया.
      उन्होंने कहा कि तीनों को आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया. एक अन्य घटना में पुलिस ने जामनगर के जोदिया तालुका के भद्रा पटिया गांव में एक कार से 22 लाख रूपए बरामद किए. ज्यादातर धन 500 और 1000 रूपए के पुराने नोटों में था.
      पुलिस ने कहा कि वाहन जांच के दौरान पता चला कि राजा मदाम नामक के ठेकेदार यह धन लेकर जा रहा था. उन्होंने कहा कि मदाम को हिरासत में ले लिया गया और जांच में आयकर विभाग भी शामिल है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top