Translate News:
इंदौर।। मजदूरी कर के परिवार चलाने वाले के खाते में 99 अरब रुपए आया, तो
बैंक ने खाता सीज किया। बेटी की कॉलेज की फीस जमा करने के लिए रुपए निकालने
पहुंचा तो मामला सामने आया।दो माह पहले भी उसके खाते में 50 हजार रुपए डालकर निकाले गए थे। अंबाराम ने बैंक पास बुक में इंट्री करवाई तो उसमें यह राशि जमा होना तथा बाद में निकालना पाई गई, हालांकि उस समय उसने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन से नहीं की थी।
जिला अंत्यावसायी विभाग का चल रहा डेबिट- नागझिरी शाखा प्रबंधक निशा परमार ने बताया की तकनीकी त्रुटि की वजह से ऐसा हुआ है।
जिला अंत्यावसायी विभाग का डेबिट अंबाराम के खाते में दर्शा रहा है, उसके खाते में सिर्फ 1130 रुपए ही जमा हैं।
