आप लाइन में लगे रहिए, सरकार ने विजय माल्या का 1200 करोड़ का लोन माफ कर दिया

0
Translate News:
Image result for vijay mallya loan forgiveness by sbi   नई दिल्ली।। आप लगे रहिए लाइन में। आज की ताज़ा खबर यह है कि "स्टेट बैंक ऑफ इंडिया" ने विजय माल्या की किंगफ़िशर एयरलाइंस को दिए 1201 करोड़ रुपए के लोन को अपने खाते से हटा दिया है। उसकी अब कभी वसूली नहीं होगी। ऐसे कुल 7,000 करोड़ रुपए के लोन माफ़ किए गए हैं।
    डीएनए में छपी खबर के अनुसार, एसबीआई ने अपने टॉप 100 डिफॉल्टर्स में से 63 लोगों के सात हजार करोड़ रुपए से अधिक के लोन को अपनी बैलेंस शीट से हटा दिया है। ऐसा एसबीआई ने अपनी बकाया राशि को मृत मानकर किया है।
     ऐसा लगता है कि एसबीआई ने यह जानबूझकर किया है। डीएनए के दस्तावेजों के अनुसार, एसबीआई की बैलेंस शीट में 63 खाताधारकों के नाम पूरी तरह से लिेखे हैं जबकि 31 खाताधारकों के नाम आंशिक रूप से लिखे हैं और छ: खाताधारकों के नाम का मेंसन नहीं है। 30 जून 2016 को एसबीआई की बैलेंस शीट में 48000 करोड़ रुपए खराब लोन के रूप में दर्ज था। हालांकि बैलेंस शीट में इसके लिखने के समय की तारीख मेंसन नहीं थी।
     एक तरफ जहां केंद्र सरकार द्वारा बड़े नोट बंद किए जाने की वजह से देश की जनता बैंकों के सामने लाइन लगाकर खड़ी है। किसी के बच्चे बिना पैसे दूध से तड़प रहे हैं तो कोई लाइन में लगे-लगे दम तोड़ रहा है। वहीं विजय माल्या जैसे बड़े डिफॉल्टर्स के लोन माफ कर उन्हें राहत दी जा रही है।
    विजय माल्या के 1201 करोड़ के अलावा केएस ऑयल का 596 करोड़, सूर्या फार्मेसियुटिकल का 526 करोड़, जेट पॉवर का 400 करोड़, साई इंफो सिस्टम का 376 करोड़ के लोन की सूची भी एसबीआई ने अपनी बैलेंस शीट से हटा दी है।
    आपको बता दें कि अरुंधति भट्टाचार्य को अक्टूबर 2017 तक एसबीआई चीफ के तौर पर बनी रहेंगी। इसी साल उन्हें यह एक्सटेंसन मिला है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top