नोटबंदी पर राज ठाकरे ने नरेंद्र मोदी को घेरा

0
Translate News:
Image may contain: 1 person , glasses and text
     महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आज नोटबंदी के फैसले पर मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया। एमएनएस सुप्रीमो राज ठाकरे ने पूछा कि इस पर सोच-समझकर फैसला क्यों नहीं लिया गया। कालेधन वालों पर छापे क्यों नहीं पड़ रहे और क्यों सिर्फ गरीब ही लाइन में लगे हैं?
     राज ठाकरे ने कहा कि मोदी सरकार का यह फैसला अच्छा है। अगर कामयाब हुआ तो जरूर तारीफ करूंगा। लेकिन अगर यह फैसला गलत हुआ तो देश गढ्ढे में चला जाएगा। मोदी जी, इतने विश्वास से जनता ने देश हाथ में दिया है, ऐसे में सोच-समझकर फैसला क्यों नहीं लिया? अगर फैसला गलत हुआ तो देश 25 साल पीछे चला जाएगा। जिनके पास काला धन है, अब तक उनपर छापा क्यों नहीं मारा गया? सिर्फ आम लोग ही लाइन में क्यों हैं?
     राज ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से संघ और भाजपा के लोग भी नाराज हैं। नोटबंदी पर अब तक संघ की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। उन्होंने सवाल उठाया कि 2 हजार के नोट छापना 6 महीने से शुरू था तो उस पर उर्जित पटेल का सिग्नेचर कैसे है? 500-1000 का नोट बंद कर 2000 का नोट लाने से काला पैसा बंद होगा क्या? नोटबंदी की वजह से पैदा हुए हालात को देखते हुए लग रहा है कि देश अराजकता की तरफ जा रहा है।
राज ने कहा कि सरकार ने 50 दिन मांगे हैं लेकिन उससे क्या होगा। कैबिनेट मंत्रियों तक नहीं पता कि क्या फैसला हुआ। भाजपा ने 2014 चुनाव का हिसाब दिया नहीं है। नरेंद्र मोदी अगर आपको काला धन से तकलीफ थी तो आप चुनकर कैसे आए?

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top