प्रधानमंत्री को मारने की कॉल से हड़कंप

0
Translate News:
Image may contain: one or more people

    सीमापुरी थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रधानमंत्री को मारने की कॉल पुलिस कंट्रोल रूम पर आई.
     इसके बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में उसने तुरंत इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी. इसके बाद टीम तैयार कर दिलशाद कॉलोनी के साथ बुराड़ी तक छापेमारी की गई.
     इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है. साथ ही आईबी को अलर्ट कर दिया गया है.
     पुलिस के अनुसार रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे पीसीआर को एक कॉल मिली. फोन करने वाले ने अपनी पहचान बताए बगैर कहा कि कुछ लोग मोदी को जान से मारने की साजिश रच रहे हैं, मैंने उनकी बात सुनी है. इसके बाद उसने फोन काट दिया. पीसीआर ने सूचना सीमापुरी थाने को दी. पुलिस अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी.
     पता चला कि कॉल दिलशाद कॉलोनी में एक दुकान के बाहर से की गई. पुलिस टीम दुकान पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला. मोबाइल नम्बर बुराड़ी निवासी दिनेश के नाम पर जारी किया गया था. इसके आधार पर हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल सुदेश कुमार और अन्य की टीम रात में ही बुराड़ी भेजी गई.
      पुलिस ने वहां से दिनेश को हिरासत में ले लिया. दिनेश एक शो रूम में मैनेजर है. पूछताछ में पता चला कि नम्बर उसका एक जानकार इस्तेमाल कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने दिलशाद गार्डन से उस जानकार को भी हिरासत में ले लिया. उसने बताया कि गत रात वह एक समोसे की दुकान पर खड़ा था. इसी दौरान एक युवक आया और जरूरी फोन करने की बात कहकर उसका मोबाइल ले लिया.
      इसके बाद थोड़ा हटकर उसने फोन किया. पुलिस ने समोसे की दुकान चलाने वाले व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने भी इसकी पुष्टि की है. अब पुलिस उस युवक का पता लगाने में जुटी है, जिसने फोन किया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जानकारी आइबी को भी दे दी गई है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top