बिहार में 'मुर्दों की मंडी', में लगती है बोली

0
Translate News:
     बिहार के मुजफ्फरपुर के एक सरकारी अस्पतालों में एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। पांच से आठ हजार रुपए लेकर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाऊस में कार्यरत लोग कंकालों का सौदा करते हैं। दरअसल, ये कंकाल लवारिश लाशों का होता है। पोस्टमार्टम के बाद इन लाशों से मांस नोचकर उसके हड्डी को सुखाते हैं। फिर पढ़ाई करने वाले मेडिकल छात्रों के हाथ उसे बेच देते हैं। इस खुलासे के बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है।
      वही दूसरी ओर कंकाल को खरीदने के लिए लोगों से कर्मी पहले एडवांस रकम लेते हैं। उसके बाद कंकाल मुहैया कराते हैं। अस्पताल परिसर में ही कर्मी कंकाल को कार्टन में पैक कर रखते हैं। पैसा मिलते ही उसे ग्राहक को सौंप देते थे।
      वहीं, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त अतुल प्रसाद का कहना है कि यह जांच का विषय है की मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के लिए कंकाल की जरुरत पूरी करने की कानूनी व्यव्स्था क्या है। साथ ही पूरे प्रकरण में हमारे किसी भी कर्मचारी की कोई भूमिका नहीं है।
     उन्होंने आउटसोर्सिंग पर नियुक्त कर्मचारी के अंडर शवों को ठिकाने लगाने का जिम्मा होता है और रोगी कल्याण समिति से उसका पैसा दिया जाता है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top