नोटबंदी पार्टी और चहेते पूंजीपतियों का कालाधन ठिकाने लगाने के लिए : मायावती

0
Translate News:
Image may contain: 1 person
     नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का निर्णय अपने चहेते पूंजीपतियों के कालेधन, अपनी पार्टी और नेताओं के कालेधन को ठिकाने लगाने के लिए लिया और आने वाले चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखायेगी.
      बसपा अध्यक्ष ने कहा कि 500 रूपये और 1000 रूपये के नोटों पर पाबंदी लगाने का निर्णय किया गया और यह दावा किया गया कि 10 महीने से तैयारी चल रही थी. जब इतने समय से तैयारी चल रही थी तब जनता को इतनी परेशानियां क्यों उठानी पड़ रही है?
    मायावती ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी का निर्णय अपने चहेते पूंजीपतियों के कालेधन, अपनी पार्टी और नेताओं के कालेधन को ठिकाने लगाने के लिए किया. और अब 50 दिन और मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता इतनी नासमझ नहीं है. वो सब समझती है. भाजपा ने अपने एक चौथाई चुनावी वादे पूरे नहीं किये और जनता को उलझाने का काम कर रही है. जनता उन्हें सबक सिखायेगी.
    बसपा प्रमुख ने कहा, 'भाजपा सरकार को यह महंगा पड़ेगा. 2019 के लोकसभा चुनाव और उससे पहले राज्य विधानसभा चुनावों में जनता उन्हें सबक सिखायेगी.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top