नोटबंदी मामला : राहुल ने सरकार से पूछा, क्या अब आप सुप्रीम कोर्ट को राष्ट्रविरोधी कहेंगे

0
Translate News:
Image may contain: 1 person , beard   नोट बंदी के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी के बाद राहुल गांधी ने राजग सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या अब वह उच्चतम न्यायालय को ‘‘राष्ट्रविरोधी’’ कहेगी.
     उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘‘क्या अब सरकार उच्चतम न्यायालय को राष्ट्रविरोधी कहेगी?’’
       राहुल ने ट्वीट के साथ एक खबर भी टैग की जिसके अनुसार कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सरकार से कहा है कि उसने कदम उठाने से पहले पूर्व तैयारी नहीं की जबकि उच्चतम न्यायालय ने कहा कि इससे आगे संकट की स्थिति पैदा हो सकती है.
    कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब सरकार 500 और 1,000 रपए के पुराने नोटों का चलन बंद करने के अपने फैसले पर सवाल कर रहे कांग्रेस नेताओं को ‘‘राष्ट्रविरोधी’’ बता रही है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top