कोलकाता में डेढ़ करोड़ से ज्यादा की नकदी पकड़ी, दो बंदी

0
Translate News:


   कोलकाता पुलिस ने 82 लाख रुपए मूल्य के 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है.
    यहां हावड़ा ब्रिज के पास ब्रेबोर्न रोड पर गाड़ियों की नियमित जांच के दौरान एक टैक्सी से ये नोट बरामद किए गए.
     टैक्सी में बैठे दो लोगों सौरव मुखर्जी और सुशील कुमार शुक्ला को इस मुद्रा के वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने की वजह से हिरासत में ले लिया गया है.
     कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा प्राथमिक पूछताछ के बाद दोनों युवकों ने बताया कि ये रुपए किशन बजाज नामक व्यापारी के हैं और वे रुपये उसे ही सुपुर्द करने जा रहे थे.
   एक अन्य घटना में पुलिस ने 24 हजार रुपए के जाली नोट जमा करने के आरोप में दो भाइयों को हिरासत में लिया है.
कारों से मिले 73 लाख
    नासिक में यहां बृहस्पतिवार को दो कारों में से करीब 73 लाख रुपए की कीमत के बंद हो चुके 500 और 1000 के नोट जब्त किए गए हैं. निफाड़ पुलिस थाने के प्रभारी रंजीत डेरे ने बताया कि बुधवार शाम यहां नासिक-औरंगाबाद मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने नासिक से कोपरागांव जा रही एक कार में से 32,99,500 रुपए जब्त किए.
    एक अन्य कार, जो गुजरात से महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में वैजापुर जा रही थी, उसे भी यहां रोका गया, जिसमें से 40 लाख रुपए बरामद किए गए.


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top