नोटबंदी: बाबा रामदेव ने ली चुटकी- भाजपा के कई नेता कुंवारे, इसलिए शादी का सीजन भूल गई मोदी सरकार

0
Translate News:
Image may contain: 1 person , beard and camera     केंद्र सरकार के नोटबंदी की घोषणा करते ही शादी वाले घरों को काफी दिक्कतें हुई हैं। इसीलिए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने बीते गुरुवार को उन परिवारों के लिए बैंक से एक बार में ढाई लाख रुपये निकालने की सीमा तय की थी जिन घरों में शादियां होनी हैं।
      वहीं इस फैसले पर चुटकी लेते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि बीजेपी में कई नेता कुंवारे हैं और शायद इसी वजह से वे भूल गए थे कि देश में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। एनडीटीवी न्यूज चैनल के एक टॉक शो में बाबा रामदेव ने यह बात कही है।
     बाबा रामदेव ने आगे मजाक के लहजे में कहा कि सरकार के इस फैसले की एक अच्छी बात यह है कि लोग अब दहेज का लेनदेन नहीं कर पाएंगे। केंद्र सरकार के 1000 और 500 रुपये के पुराने नोटों को बैन कर 2000 और 500 रुपये के नए नोट लाने की घोषणा के बाद शादी वाले घरों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
     कई बीजेपी नेताओं के कुंवारे होने की बात पर चुटकी लेते हुए बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि सरकार ने अगर यह फैसला 15 दिन या 1 महीने बाद लिया होता तो लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं होती। नोटबंदी के फैसले से शादी वाले घरों को बड़ी परेशानियां उठानी पड़ी हैं।
      वहीं दूसरी तरफ नोटबंदी का कर्नाटक के नेता और खनन कारोबारी, जो खनन मामले में जेल भी जा चुके हैं, जी जनार्दन रेड्डी की बेटी की शादी पर कोई असर नहीं दिखा। बीते बुधवार को जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्राह्मिणी रेड्डी की शादी का भव्य कार्यक्रम बेंगलुरु पैलस में आयोजित किया गया था।
     खबरों के मुताबिक इस शादी में कुल खर्च का लगभग 500 करोड़ रुपये का रहा और नोटबंदी के फैसले का शादी के कार्यक्रम पर कोई असर नहीं दिखा। इसी बात पर विपक्षी दलों ने बीजेपी की बड़ी आलोचना की है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top