मायावती ने कहा, नोटबंदी कर बीजेपी ने खुद ही 'भारत बंद' कराया

0
Translate News:
Image may contain: 1 person
     बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने नोटबंदी से खुद ही भारत बंद कराया है. मायावती ने इससे इनकार किया कि विपक्ष इस मुद्दे पर बंटा हुआ है.
      मायावती ने संवाददाताओं से कहा, "भाजपा आरोप लगा रही है कि विपक्ष ने भारत बंद का आह्वान किया है, लेकिन वास्तव में भाजपा ने खुद ही नोटबंदी कर भारत बंद कर दिया है."
     उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के बीच इस मुद्दे पर कोई मतभेद नहीं है. मायावती ने कहा, "नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष बंटा हुआ नहीं है. पूरा विपक्ष एकजुट है."
    उन्होंने कहा कि विपक्ष आठ नवंबर को सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाबों की मांग करता रहा है. उन्होंने कहा, "हमने भोजनावकाश से पहले मोदी जी को राज्यसभा में देखा, लेकिन वह अगले ही सत्र से पहले सदन से चले गए, क्योंकि वह जानते थे कि विपक्ष उनसे जवाब मांगेगा."
    बसपा अध्यक्ष ने कहा, "हमने मोदीजी को कुशीनगर में सुना, जहां उन्होंने विपक्ष पर काला धन और भ्रष्टाचार को समर्थन देने का आरोप लगाया." उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी नोटबंदी को समुचित तरीके से लागू नहीं किए जाने के कारण चिंतित है, जिसके कारण पिछले 20 दिनों में गरीबों का जीवन दूभर हो गया है."
    विपक्ष ने इस मुद्दे पर सोमवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जबकि कांग्रेस ने 'जन आक्रोश दिवस' का ऐलान किया है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top