झूहाई/चीन।। चीन ने आज अपने नए लडाकू विमान 'जे-20 स्टील्थ फायटर' को झूहाई एयर शो के दौरान पहली बार दुनिया के सामने पेश किया। हर दो साल पर चीन के झूहाई में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रदर्शनी के दौरान इसे पेश किया गया।
इस बार प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में सैन्य उपकरणों और विमानों को शामिल किया गया है। यह प्रदर्शनी करीब 4 लाख 30 हजार वर्ग मीटर में फैली है और इसमें 42 देशों की 700 कंपनियां शामिल हो रही हैं। इस प्रदर्शनी में वाई-20 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को भी पहली बार शामिल किया गया है, जो भारी साजो-सामान ले जाने और बड़ी तदाद में सैनिकों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में सक्षम है।
चीन की सरकारी एयरोस्पेस कंपनी एविक (एवीआईसी) के अध्यक्ष टैन रूसोंग ने सोमवार को बताया कि 'जे-20 विमान' जिस पर देश और दुनिया भर के सैन्य हथिायार विशेषज्ञ करीबी नजर बनाए हैं वह लोगों के बीच पहली बार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, 'चीन 20 साल पहले एयरोस्पेस तकनीक में पिछड़ा हुआ था, लेकिन अब इसमें अग्रणी बन चुका है।'
जे-20 लड़ाकू विमान लंबी दूरी की मिसाइलों से लैस है जो बेहद तेज से चलता है और रडार की पकड़ में भी नहीं आता है। कुछ विश्लेषकों का कहना है कि इसका अगली पीढ़ी का जे-31 स्टील्थ फायटर अमेरिका द्वारा विकसित एफ-35 से काफी मिलता-जुलता है।