हम चाहते हैं कि UP की कानून व्यवस्था में परिवर्तन हो: अमित शाह

0
Translate News:


    महराजगंज।। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत 'भारत माता की जय' के नारे के साथ किया।
       उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के हालात, कानून व्यवस्था की स्थिति में परिवर्तन हो। केंद्र में पीएम मोदी की सरकार ने देश में परिवर्तन किया है लेकिन उत्तर पद्रेश की सरकार प्रदेश में परिवर्तन को रोक कर बैठी है। भाजपा अध्यक्ष ने केंद्र की पूर्व यूपीए सरकार पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश में एक नए प्रकार के परिवर्तन की शुरुआत की है। कालेधन पर बोलते हुए कहा कि गरीब जनता के पास काला धन नहीं है।
       उन्होंने कहा कि मायावती और विपक्षी पार्टी के पास मौजूद कालाधन डूब गया। इसके अलावा जिन्होंने लूट कर रखा था, उसका पैसा नरेंद्र मोदी सरकार गरीबों के लिए इस्तेमाल करेगी। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी 92 योजनाएं लेकर आएं हैं लेकिन ये योजनाएं उत्तर प्रदेश तक नहीं पहुंची है। अगर यहां भाजपा की सरकार बनती है तो उत्तर प्रदेश देखते देखते देश का सबसे समृद्ध प्रदेश बन सकता है।

केशव प्रसाद मौर्या ने ये कहा
    अमित शाह के बोलने से पहले यूपी भाजपा के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2017 में सपा को हटाना है और साइकिल को तोड़ तोड़ कर सैफई वापस भेज देना है। उन्होंने विधान सभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जब भाजपा की सरकार आएगी तो प्रदेश का कानून व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। गुंडे, चोर जेल में होंगे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top