नोएडा में 2.60 करोड़ व 95 किलो सोना-चांदी जब्त

0
Translate News:
    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) स्थित कंपनी से 2.60 लाख करोड़ रुपए की नकदी तथा 95 किलोग्राम सोना/चांदी जब्त किया है.
     डीआरआई ने विशेष रियायती योजना के तहत आयातित 140 करोड़ रुपए के शुल्क मुक्त सोने को कथित रूप से इधर उधर किए जाने की अपनी जांच के सिलसिले में यह जब्ती की गई.
     एजेंसी की लखनऊ स्थित क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने कंपनी श्री लालमहल लि. परिसर के अलावा कंपनी अधिकारियों के आवासों पर दो दिन छापेमारी की. नोटबंदी के बाद कालाधन रोधक कार्रवाई के तहत यह छापेमारी की गई. यह कंपनी नोएडा में एक सेज में स्थित है.
     जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि इस इकाई ने गैर-कानूनी तरीके से 430 किलोग्राम सोने को इधर-उधर कर बाजार में बेच दिया. इस सोने का मूल्य 140 करोड़ रुपए है. कंपनी से 2.60 लाख करोड़ रुपए व 2.48 करोड़ के पुराने नोट और 12 लाख रुपए के नए नोट जब्त किए. कारखाने से 80 किलोग्राम बेहिसाब चांदी भी जब्त की गई.
     इसके अलावा कंपनी परिसर से 15 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए गए. डीआरआई ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी ने आरटीजीएस के जरिये उनके परिसर से परिचालन करने वाली एक कंपनी को भारी राशि स्थानांतरित की.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top