मोदी की रैली कल, शरारती तत्वों ने रैली की होर्डिंग में आग लगायी

0
Translate News:
     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार 19 दिसंबर को कानपुर में आयोजित परिवर्तन रैली के पहले शहर में लगे रैली के होर्डिंग में कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी.
     भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कर मामले की एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने इस घटना की जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी दे दी है.
     उधर दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर के कांग्रेस कार्यालय तिलक हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कायरे की पोल खोल प्रदर्शनी लगायी तथा मोदी के विरोध में प्रदर्शन भी किया. भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने रविवार को बताया कि कल आधी रात के बाद काकादेव इलाके में सवरेदयनगर में कुछ अज्ञात लोगो ने प्रधानमंत्री की रैली की होर्डिंग में आग लगा दी. इसकी सूचना जब भाजपा नेताओं को मिली तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इस घटना की जानकारी एसएसपी कानपुर आकाश कुल्हरी को दी। इस पर एसएसपी ने काकादेव पुलिस को तुरंत एफआईआर लिखने के आदेश दिये और पुलिस को आरोपियों की तलाश के निर्देश दिये.
      उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रैली के पोस्टर जलाये जाने की जानकारी आज सुबह मुख्यमंत्री कार्यालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी गयी है और कल 19 को रैली समाप्त होने के बाद इस संबंध में भाजपा नेता पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से मिलेंगे.
     उधर दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी द्वारा आज तिलक हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के विकास कायरे की पोल खोल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से बड़े बड़े विकास के वायदे किये लेकिन उन पर अमल नही किया गया उल्टे जनता को नोटबंदी कर परेशान किया गया। उन्होंने कहा कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी की परिवर्तन रैली का विरोध करेगी.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top