'कांग्रेस मुक्त' की बजाय 'तम्बाकू मुक्त भारत' की बात करें : शत्रुघ्न सिन्हा

0
Translate News:
     अभिनेता से भाजपा के सांसद बने शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोगों को 'कांग्रेस मुक्त भारत' के लिए इच्छुक होने की जगह लाखों लोगों के फायदे के लिए 'तम्बाकू मुक्त भारत' की बात करनी चाहिए.
      पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में सिन्हा ने कहा, "भारत को कुछ लोग कांग्रेस मुक्त बनाना चाहते हैं, लेकिन अगर वे 'तम्बाकू मुक्त भारत' की बात कहें तो लाखों लोगों को फायदा होगा."
      उल्लेखनीय है कि विगत दो वर्षो से मोदी 'कांग्रेस मुक्त भारत' के लिए अभियान चला रहे हैं. सिन्हा ने यह भी कहा कि नोटबंदी एक अच्छा कदम है, लेकिन इसे लागू करने के लिए कोई पूर्व तैयारी नहीं की गई थी. सिन्हा ने आगे कहा कि मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने नोटबंदी से पहले महीनों तक चर्चा किए जाने का बार-बार दावा किया, लेकिन इसके परिणामस्वरूप देशभर में आम लोगों को बड़ी असुविधा हुई है.
    इससे पहले भाजपा के लोकसभा सदस्य ने नोटबंदी पर एक सर्वेक्षण को साझा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा की थी, जिसमें 90 प्रतिशत लोगों को नोटबंदी का समर्थन करते दर्शाया गया था. सिन्हा ने ट्वीट कर कहा था, "हम लोग मूर्खो की दुनिया में जीना और निहित स्वार्थ से प्रायोजित लेखों और सर्वेक्षणों के बहाव में आना बंद करें." इस पर चिढ़कर बिहार प्रदेश भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष मंगल पांडे ने सिन्हा को कांग्रेस में शामिल हो जाने की सलाह दी थी.
   बिहारी बाबू के रूप में मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा यहां पटना साहिब से पार्टी के सांसद हैं और भाजपा व मोदी के फैसले पर सवाल खड़े कर विगत दो वर्षो से सुर्खियों में बने हुए हैं.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top