मोदी की रैली के लिए तैयार है, कमल के निशान की स्टिकर लगी बाईक

0
Translate News:
    गोरखपुर।। टीवीएस कंपनी की 248 नई बाइक इन दिनों गोरखपुर के जंगल चंवरी में खड़ी है। इनमें बीजेपी का स्टीकर लगा हुआ है। इस बारे में बीजेपी नेताओं ने कह दिया है कि इन बाइकों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वहीं सूत्रों का कहना है कि इनमें से 188 बाइक का पंजीयन भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर के बेनीगंज के नाम पर हुआ है। इनका इस्‍तेमाल 2017 की यूपी वि‍धानसभा चुनाव में होगा। हालांकि‍ इसकी पुष्‍टि‍ नहीं हुई है।
क्‍या है पूरा मामला...
-टीवीएस स्पोक की 245 बाइक और जुपिटर मॉडल की 3 स्कूटी गोरखपुर में खोराबार इलाके के जंगल सिकरी गांव में रखी गई हैं।
-यह स्थान जंगल और फोरलेन के किनारे है। और गोरखपुर रेलवे जं. से तकरीबन 16 किमी दूर देवरिया रोड पर कुसम्ही जंगल के पास है। यहीं एयरफोर्स के प्रमुख सेंटर्स भी हैं।
-यहां किसी बिल्डर द्वारा की गई प्‍लॉटिंग के खाली प्लॉट में टेंट डालकर इन बाइकों को रखा गया है।
-ये सभी बाइक टीवीएस स्पोक मॉडल हैं। इन सभी का कलर सफेद है।
-पेट्रोल टैंक पर बीजेपी के कमल निशान का स्टीकर लगाया गया है।
-स्टीकर लगाने वाले युवकों ने कहा कि वे नहीं जानते कि ये गाड़ियां किसकी हैं। वे सभी लखनऊ की एक प्रचार कंपनी के लि‍ए काम करते हैं।
-कंपनी के कहने पर वे यहां आकर इन बाइक पर स्टीकर लगा रहे हैं।
-बाइक पर एसेसरीज लगाने वाले बाइक मेकैनिकों ने भी केवल इतना कहा कि ये बाइक मोदी की रैली में जानी है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top