Breaking News
Loading...

अपने व्यस्तम शेड्यूल के बावज़ुद अक्षय ने किया शहीद का सम्मान, दी 11 लाख की आर्थिक सहायता


    बाडमेर के तारातरा गांव के शहीद शौर्यचक्र विजेता धर्माराम के परिवार को 11 लाख की आर्थिक सहायता भेंट की।   
    शहीद धर्माराम अनंतनाग में मई 2015 मे अद्भुत शोर्य का प्रदर्शन करते हूए खूंखार आतंकी को ढेर करते हुए शहीद हुए थे।
    अपने व्यस्तम शेड्यूल की वजह से स्वयं नही आए अक्षय ने यह चैक राशि शूटिंग पर जयपुर आए अभिनेत्री आल्या भट्ट और वरूण धवन के साथ भिजवायी।
    शहीद के परिवार को फोन करके जयपुर बुलाया जहा बडे सम्मान के साथ उन्हे चेक सौपा गया और अक्षय ने फोन पर बात कर कहा कि आप बच्चों को अच्छी शिक्षा दो और उनका पूरा ख्याल रखे।
   अक्षय नें शहीद की धर्मपत्नी से फोन पर बात कर यह भी कहा कि जब भी उनके लायक कोई मदद हो तो सेवा का मौका दें, उनका जीवन देश के शहीदो को समर्पित है। ऐसे विरले लोगो का देश ऋणी है।।