Stephen Hawking : ये होता है सच्चा वैज्ञानिक, अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग

0
Translate News:
Image result for stifan hopkins scientist    महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिन ने फिलिस्तीन में बन्द होने की कगार पर खड़े Palestinian Advanced Physics School को ज़िंदा रखने की कोशिश में अबतक का सबसे बड़ा fund raiser कैंपेन चलाया है ताकि फिलिस्तीन के फिजिक्स के छात्रों की शिक्षा और शोधकार्य जारी रह सके । इसके तहत स्टीफन हॉकिन स्वयं उस संस्था में लेक्चर सीरीज़ देंगे जिसमें दुनिया भर के छात्रों-शोधार्थियों को enroll करके भीषण आर्थिक संकट से जूझ रही इस संस्था को फण्ड के रूप में नया जीवन मिलेगा।
    स्टीफन हॉकिन आतंकी इजराइली राज्य द्वारा फिलिस्तीनी जनता पर किए जाने वाले विभित्स और क्रूर मानवद्रोही अपराधों के विरोध में इजराइल के बहिष्कार कैंपेन को भी अकादमिक तबकों में ले जाने में अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं व सदा फिलिस्तीन की जनता के महान संघर्ष के साथ जुड़े रहे हैं।
   Palestinian Advanced Physics School को बचाने की इस मुहिम में स्टीफन हॉकिंन का यह शिद्दत से भरा प्रयास, साम्राज्यवादी युद्ध में तबाह कर दिए गए एक देश के वैज्ञानिकों और छात्रों के अध्ययन और शोध को बचाने की इस कोशिश को इतिहास के पन्नों में याद रखा जाएगा।
    किसी वैज्ञानिक के सामजिक कर्तव्य जब उसे लैब, क्लासरूम और लाइब्रेरी से बाहर निकालकर अपने ज्ञान को मानवता की सेवा में अर्पित कर देते हैं तब वह "प्रोफेसर साहब" से असल मायने में "वैज्ञानिक" बन जाता है।


सलाम स्टीफन हॉकिन...!!!

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top