Breaking News
Loading...

मणिपुर : 4 NPF एमएलए ने भी बीजेपी को दिया सपोर्ट, गवर्नर से की मुलाकात

बीजेपी ने बीरेन सिंह को मणिपुर में सीएम का कैंडिडेट बनाया है। बीरेन ने गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 
      इम्फाल।। नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) के चार MLAs ने मंगलवार को मणिपुर में सरकार बनाने का दावा कर रही बीजेपी को सपोर्ट का एलान किया। MLAs ने गवर्नर नजमा हेपतुल्ला से मुलाकात कर अपना समर्थन जाहिर किया। इससे पहले नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के 4 MLAs बीजेपी को सपोर्ट कर चुके हैं। बता दें कि 60 सीटों वाली मणिपुर असेम्बली में बहुमत के लिए 31 सीटें चाहिए। बीजेपी के सीएम कैंडिडेट बीरेन सिंह ने सोमवार को गवर्नर से मिलकर 32 MLAs के सपोर्ट से सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 
बीजेपी ने सौंपा था NPF के सपोर्ट का लेटर
- राजभवन के सोर्सेज के मुताबिक, "NPF के MLAs ने गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने में बीजेपी के समर्थन की बात कही।"
- "गवर्नर नजमा हेपतुल्ला खुद NPF के MLAs से मिलकर इस बात की पुष्टि करना चाहती थीं कि वो मणिपुर की हंग असेम्बली में किस पार्टी को सपोर्ट कर रहे हैं।"
- इससे पहले बीजेपी ने भी गवर्नर नजमा हेपतुल्ला को NPF के 4 MLAs के सपोर्ट का दावा किया और इस संबंध में NPF प्रेसिडेंट का लेटर भी गवर्नर को सौंपा था।
इबोबी सिंह ने दिया इस्तीफा
- इबोबी सिंह ने सोमवार देर रात इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा था कि राज्य में नई सरकार के गठन के प्रॉसेस का रास्ता बनाने के लिए मंगलवार तक अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
- इबोबी सिंह और राज्य के कांग्रेस प्रेसिडेंट टीएन हावकिप ने रविवार रात को गवर्नर से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में गवर्नर ने इबोबी को फौरन इस्तीफा देने को कहा था।
- बता दें कि मणिपुर के सीएम इबोबी सिंह से विवाद के बाद बीरेन सिंह ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन की थी।
बीजेपी को किसका सपोर्ट
- बीजेपी लीडरशिप के साथ उनके 21, NPP प्रेसिडेंट और उनके चार एमएलए, एक कांग्रेस और एक एलजेपी और एक टीएमएस के एमएलए ने सपोर्ट किया है। ये सभी गवर्नर से पहले ही मुलाकात कर चुके हैं। मंगलवार को NPF के 4 MLAs ने भी गवर्नर से मुलाकात कर ली।
मणिपुर असेंबली की क्या स्थिति है?
- CONGRESS 28
- BJP 21
- NPF 4
- NPP 4
- TMC 1
- LJP 1
- OTHERS 1