गोंडा।। उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत के साथ सत्ता में वापस आई बीजेपी में सीएम पद के लिए जहाँ मंथन का दौर जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और मनोज सिन्हा उम्मीदवारी की रेस में आगे बताए जा रहे हैं। वर्तमान समय में राजनाथ सिंह केंद्रीय गृहमंत्री हैं।रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इस यूपी चुनाव के दौरान काफी प्रचार किया है। उन्होंने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा मनोज सिन्हा के पूर्वांचल से आने की वजह से भी उनके मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने की संभावनाएं अधिक हैं। भारतीय जनता पार्टी ने केशव प्रसाद मौर्य को यूपी की कमान कुछ साल पहले सौंपी थी। यूपी में उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने इस चुनाव में काफी प्रचार किया है। हालांकि, वे हमेशा ही कहते रहे हैं कि पार्टी जिसे मुख्यमंत्री बनाएगी, वो ही यूपी का सीएम बनेगा। बीजेपी ने उन्हें इस चुनाव में स्टार प्रचारक भी बनाया था। योगी आदित्यनाथ भी प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में एक हैं।
लेकिन एक युवक ने योगी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रशासन को चुनौती दे डाला मामला जनपद गोंडा के बेलसर बाजार का है जहाँ एक युवक आदित्य नाथ योगी को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करवाने के लिए एक युवक बेलसर बाजार के पास स्थित टावर पर चढ़ गया और योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करने लगा जिसको देखते हुए वहा के लोगो ने 100 पर इसकी सुचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने उसे नीचे उतारने की कोशिश किए लेकिन वह एक ही बात पर जिद्द करता रहा की जब तक योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद पर उनका नाम नही घोषित किए जाता हम नीचे नही उतरेंगे मौके पर पहुंच कर तरबगंज के एसडीएम और तरबगंज के विधायक के पुत्र बिनोद पांडेय ने उसे भरोसा दिलाया की आप की मांग पुरी होगी तब जा के वो नीचे उतरा नीचे उतरने के बाद तरबगंज पुलिस उसे थाने ले गई |
