Headline
Loading latest headlines...

उत्तर प्रदेश में गेहूँ की खेती से अधिक लाभकारी नक़ल की फ़सल !!

0
Translate Post:
     लाख कोशिशों के बाद भी प्रदेश में नक़ल नहीं रुक पा रही है... जिसका कारण पूर्व सरकार द्वारा नक़ल माफ़िया के इशारे पर रु. २-४ लाख प्रति केंद्र की दर से पैसा लेकर सभी परीक्षा केंद्रो का निर्धारण कर दिया गया था। जब नयी सरकार आयी बोर्ड परीक्षाएँ आरम्भ हो चुकी थी। अब चलती रेलगाड़ी पर ब्रेक लगाना बड़ा मुश्किल हो रहा है.... पूरा सिस्टम शासन से लेकर जनपद तक का शिक्षा विभाग, कॉलेज का प्रबंधन, कोचिंग सेंटर्र्स नक़ल माफ़िया के इशारे पर काम करते है.... प्रति स्टूडेंट रु ३००० से रु.५००० प्रति स्टूडेंट प्रति दिन का कलेक्शन होता है। नक़ल का रु. ५,००० करोड़ प्रति वर्ष का गंदा धंधा प्रदेश में चल रहा है .....केंद्रो का निर्धारण ज़िला स्तर पर ज़िलाधिकारी व मंडल स्तर पर मंडलायुक्त करते हैं....प्रदेश स्तरीय committe प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा देखता है। नक़ल माफ़िया का गठजोड़ नीचे से लेकर ऊपर तक फैला है।
     वर्तमान सरकार को कलुषित नक़ल के वृक्ष की जड़ पर प्रहार करना होगा, टहनियों को काटने से कुछ नहीं मिलेगा।
    मैं १ माह १५ दिन तक प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग रहा हूँ और नक़ल रोकने के प्रयास करने व नक़ल के लिए बदनाम केंद्रो जो ब्लैकलिस्ट करने के कारण नक़ल माफ़िया के सरपरस्त तत्कालीन शिक्षा मंत्री महबूब अली ने मेरा ट्रान्स्फ़र करा दिया था। आज भी मैं अपनी स्वैच्छिक संस्था 'VAST' के माध्यम से 'नक़ल रोको अभियान' चला रहा हूँ। मैंने अब तक १० जनपदों का भ्रमण किया है। अपने पूर्व व वर्तमान अनुभव के आधार पर निम्न विवरण लिख रहा हूँ। प्रदेश में आज भी वर्तमान प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ही नक़ल के लिए जिम्मेदार है। ब्लैकलिस्टेड केंद्र जितेंद्र कुमार ने ही बहाल किए हैं और सारे परीक्षा केंद्रों की स्वीकृति भी इनके द्वारा ही दी गयी है।
नक़ल का कारोबार व समाज के 'बड़े' लोग:
     प्रदेश में अधिकांश बोर्ड स्कूल/कॉलेज राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोगों के हैं.... ५०% से अधिक कॉलेज वर्तमान या पूर्व विधायक/सांसद/मंत्री/ब्लाक प्रमुख/ प्रधान लोगों के है। कुछ नौकरशाह व पत्रकार भी इसमें सम्मिलित हैं। कुछ ऐसे लोगों जिनके ये कॉलेज है या/और इनमें से कई लोगों की जानकारी/संरक्षण में नक़ल का धंधा फल-फूल रहा है की आंशिक सूची उदाहरणार्थ दे रहा हूँ:
गोण्डा: ब्रजभूषण सिंह(सांसद), पंडित सिंह (पूर्व मंत्री), बावन सिंह (विधायक)
अम्बेदकरनगर: डॉक्टर हरीओम् पांडेय (सांसद)
देवरिया: बालेश्वर यादव, पूर्व मंत्री
आज़मगढ़: बलराम सिंह यादव, MLC
बस्ती: राम प्रसाद चौधरी(पूर्व मंत्री/विधायक), महेश सिंह/अरविंद सिंह, ब्लाक प्रमुख
प्रतापगढ़: मुनिश्वर दत्त उपाध्याय, श्याम किशोर शुक्ला
गोरखपुर: हरिशंकर तिवारी( पूर्व मंत्री), अमरमणि त्रिपाठी( पूर्व मंत्री)
देवरिया: ब्रह्मानन्द दिवेदी(पूर्व मंत्री)
फ़ैज़ाबाद(गुसाँईगंज): अभय सिंह (पूर्व विधायक)
उक्त के अतिरिक्त कुछ जनपदों में नक़ल के लिए कुख्यात परीक्षा केंद्रों की सूची निम्न है जहाँ इस वर्ष भी नक़ल हो रही है, दे रहा हूँ। सरकार यदि पकड़ना चाहे तो पकड़ ले।
नक़ल के लिए कुख्यात परीक्षा केन्द्र:
देवरिया के निम्न:
- बबुआ जी पीजी कॉलेज, पिंडी
- लगना देवी ताराकांत महाविद्यालय, रनिहवां
- विश्वनाथ राय काकंद पीजी कॉलेज, खुखुन्दू
- बुद्ध पीजी कॉलेज, दिस्तौली
- आरएन महाविद्यालय, हरनौठा
- राजेश्वरी देवी रामसुभग सिंह महाविद्यालय, पथरदेवा
- स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, कोटवा मिश्र
- डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, सतरांव
- सिद्दीकी अहमद पीजी कॉलेज, रतसिया कोठी
- शांति देवी मेमोरियल महिला पीजी कॉलेज, डिवाढार
- डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, करौंदी
- सर सैयद कॉलेज ऑफ कॉमर्स, सलेमपुर
- लालजी राय डिग्री कॉलेज, खोरीबारी
- बागेश्वरी शिक्षण संस्थान कॉलेज, मईल
- प्रभावती देवी महाविद्यालय, नवीन रोपन छपरा
- शहीद चंद्रशेखर सिंह सेवा संस्थान, बरडीहा परशुराम
- एसडी मेमोरियल महाविद्यालय, नौतन
- ऊं श्रीसाईं कृपा महाविद्यालय, कुंडौली लार
- एवाईटी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, घटैला चैती
- संतकबीर नगर के निम्न:
- बृजलाल ठकुराई महाविद्यालय, जंगल बेलहर
- शारदा देवी मेमोरियल डिग्री कॉलेज, मगहर
- शिवशंकर चतुर्वेदी पीजी कॉलेज, टुंगपार
- ताराचंद महाविद्यालय, घटनघटा
- श्रीमती शंकर देई महिला कॉलेज, घनघटा
- प्रभादेवी पीजी कॉलेज, खलीलाबाद
- मुन्ना पाल कैलाशी देवी पीजी कॉलेज, कोदवट
- देवी सिंह स्मारक महाविद्यालय, रजनौली
- बैजनाथ आदर्श महाविद्यालय, मुंडेरा राय
- बाबा मोलन सिंह स्मारक महाविद्यालय, बैजनाथपुर
- गोरखपुर के निम्न:
- एसके जीएन डिग्री कॉलेज, माड़ापार, कुसम्ही बाजार
- हरिद्वार भट्ट स्मारक महाविद्यालय, राजपुर, गगहां
- बौद्धिष्ठ एजूकेशनल इंस्टीट्यूट महिला महाविद्यालय, सहजनवां
- कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीजी कॉलेज, डुमरीखास
- केवला सुंदर पीजी कॉलेज, साथीपार
- श्रीमती द्रोपदी देवी त्रिपाठी पीजी कॉलेज, खजनी
- बस्ती के निम्न:
- संतराम चौधरी महाविद्यालय, दसिया
- पीवी डिग्री कॉलेज, खैरा भानपुर
- जयमाता रानी श्रीमती धनसीरा कॉलेज, रुधौली
- कुशीनगर के निम्न:
- अनुरागी देवी महाविद्यालय, परमन मठिया
- महंत श्यामदास महाविद्यालय, नेबुआ रायगंज
- रजली देवी महाविद्यालय, परमन मठिया
- महराजगंज के निम्न:
- सोनपति महिला महाविद्यालय
- झिनकी देवी स्मारक महाविद्यालय, आनंदनगर
- डॉ. अंबेडकर स्मारक महाविध्यालय
- श्रीमती राजकिशोरी देवी महिला महाविद्यालय, मिठौरा
- देवरिया के बबुआ जी पीजी कॉलेज, पिंडी
- लगना देवी ताराकांत महाविद्यालय, रनिहवां देवरिया
- अनुरागी देवी महाविद्यालय बहुआस कुशीनगर
- विश्वनाथ राय काकंद महाविद्यालय खुखुंदू, देवरिया
- गोरखपुर के निम्न:
- इंद्रसना इण्टर कालेज बालापार,
- अमर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़याचौक,
- बापू इण्टर कालेज पीपीगंज,
- जनता इण्टर कालेज माड़ापार,
- परमज्योति इण्टर कालेज जंगल रसूलपुर चकिया
- प्रतापगढ़ में देव नारायण इंटर कॉलेज
- हाथरस के कर्ण सिंह इंटर कॉलेज
- सैफ़ई/इटावा के निम्न कॉलेज:
- प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय रनुआं,
- उच्च प्राथमिक विद्यालय नरहोली
- उच्च प्राथमिक विध्यालय, कुम्हाबर
- उच्च प्राथमिक विद्यालय मनिगांव, गींजा,
- उच्च प्राथमिक विद्यालय महोला,
- उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला
- आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र के एसएम डी इंटर कॉलेज
- घिरोर स्थित चौधरी राजाराम इंटर कालेज , मैनपुरी
- डीआरकेपी इंटर कालेज नवीगंज, मैनपुरी
- स्व. रुस्तम सिंह इंटर कालेज रीछपुरा, मैनपुरी
- तिलक इंटर कॉलेज, राया, मथुरा
- राज इंटर कॉलेज, मऊ
- मऊ के रामजनम इंटर कालेज
- चंदौली जिले में डेढग़वा व चंदर्शी इंटर कालेज सकलडीहा
- फर्रुखाबाद में कमालगंज के जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज जरारी
- बाराबंकी में रामसेवक यादव इंटर कॉलेज
- अमेठी के मां विद्या देवी गल्र्स इंटर कालेज
- रायबरेली के सलोन के पटेल शिक्षा सदन लहुरेपुर
- सीतापुर के श्रीराम जानकी इंटर कालेज करखिला
- महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज अतरौली
- शिव आदर्श इंटर कॉलेज लोहगढ़, अतरौली
- हरदुआगंज, अलीगढ़ के स्वामी राम सिंह इंटर कॉलेज
- इलाहाबाद की कौंधियारा तहसील स्थित मोती लाल नेहरू इंटर काॅलेज
- इलाहाबाद के मोती लाल नेहरू इंटर काॅलेज
- मोहम्मद यासीन इंटर कॉलेज मांडा, इलाहाबाद
- कन्नौज में गुगरापुर ब्लॉक क्षेत्र के गुलरियनपुर्वा स्थित गोविंद माधव सेवा समिति कॉलेज
- कन्नौज में जेएल मेमोरियल इंटर कॉलेज सराय
- कन्नौज में देवदरबार आश्रम इंटर कॉलेज करीमनगर
- कन्नौज के आरबीएसडी इंटर कॉलेज, गागेमऊ
- अब्दुल जब्बार इंटर कॉलेज, संडीला,हरदोई
- महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, हरदोई
- हरदोई के माधौगंज क्षेत्र के गदारियानपुरवा स्थित राजकुमार इंटर कॉलेज
- हरदोई के इस्माइलपुर स्थित महात्मा मंगूलाल इंटर कॉलेज
- शाहजहाँपुर में पुवायां के स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय
- फ़िरोज़ाबाद जनपद के निम्न कॉलेज:
- कोटला रोड स्थित पीके इंटर कालेज
- अतर सिंह पुत्तुलाल इंटर कालेज इटौली
- एसबीएल इंटर कालेज मुस्तफाबाद
- उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला उड़ी
- वीरविक्रम सिंह इंटर कालेज
- श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेरिया पटिकरा
- गुरुदयाल सिंह इंटर कालेज
- आदर्श जनकल्याण इंटर कालेज
- महाराज सिंह इंटर कालेज
- श्रीआदर्श जनता इंटर कालेज
- रायबरेली में शिक्षा सदन लहुरेपुर सलोन
- आगरा में शिवचरन शर्मा कन्या महाविद्यालय इरादत नगर
- कौशाम्बी में जयबजरंग बली उमावि, चांदेराई
- प्रतापगढ़ जिले के निम्न:
- केवला देवी इंटर कालेज दलापुर पट्टी
- सर्वजीतगिरि इंटर कालेज
- सर्वजीतगिरि इंटर कालेज कटरा गुलाब सिह
- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, लालगंज
- रामअंजोर मिश्र इण्टर कालेज,लालगंज
- इलाहाबाद के सोरांव में सतरगहा स्थित राम सेवक इंटर कॉलेज
- अतरौली, अलीगढ़ के निम्न:
- के एंड एस आर एम वी कॉलेज
- जनता किसान सहशिक्षा कॉलेज
- हरदेवी ज्ञानोदय इंटर कॉलेज
- दरयाव सिंह इंटर कॉलेज
- मथुरा प्रसाद उच्च्तर मा. विध्यालय, सिकंदरपुर
- सोरन सिंह रोरिया इंटर कॉलेज छर्रा
- श्री भरत सिंह ठेनुआ इंटर कॉलेज, पीपली
- स्वर्गीय रज़नेश कुमार आदर्श विध्यालय
- मालखान सिंह इंटर कॉलेज
- मथुरा में निम्न:
- राया के तिलक सिंह इंटर कालेज
- राधा गोपाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
- राया के डीसी वैदिक इंटर कॉलेज गजू
- शेरगढ़ के चतुर्भुज इंटर कॉलेज
- गोवर्धन के राधामाधव इंटर कॉलेज
- बलदेव के रतनसिंह इंटर कॉलेज
- जवाहर इंटर कॉलेज, जालौन
- चौधरी राजाराम इंटर कॉलेज, मैनपुरी
कैसे रोकी जा सकती है नक़ल ?
इसके लिए बहु-आयामी दृष्टिकोण (Multi-Pronged Approach) अपनाना होगा। जिसके निम्न अवयव होंगे:
- इक़बाल क़ायम करने के लिए सरकार का नक़ल रोकने के किए नक़ल के प्रति Zero Tolerence का संकल्प
- सभी stakeholders- स्टूडेंट्स, टीचर्स, मैनजर्स, अभिभावनकों का सहयोग प्राप्त करना
- शिक्षण संस्थाओं के मालिकों का सहयोग प्राप्त करना- जनप्रतिनिधि, ज़िम्मेदार लोगों का involvement
- शिक्षा विभाग में निष्ठावान, ईमानदार अधिकारियों को प्रोत्साहन व नक़ल माफ़िया के साथ मिले भ्रष्ट लोगों को चिन्हित कर दंडित करना।
- परीक्षा केंद्र बनाने की transparent व्यवस्था
- केंद्रों का प्रभावी परवेक्षण
- Use of digitalTechnology-सीसीटीवी कैमरा आदि का प्रयोग
- शिक्षविदों/बुद्धिजीवियों/जनसामान्य का involvement
      ऐसे कई उपाय हो सकते हैं। में VAST संस्था के माध्यम से 'सविनय निवेदन अभियान'/'सुचिशिक्षा अभियान' चलता हूँ..... जिसने अध्यापक, छात्र, अभिभावक का सहयोग प्राप्त करने व जगरूकता विकसित करने का कार्य किया जाता है।


(Surya Pratap Singh Ias)

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)