PM मोदी ने बिना अनुमति किया रोड शो, गंभीर मामला : मायावती

0
Translate News:
    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिना कानूनी अनुमति के ही वाराणसी में शनिवार को 'रोड शो' किए जाने को गंभीर मामला बताया.
       मायावती ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि उच्चस्थ पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा चुनावी स्वार्थ की राजनीति करने के लिए कानून व आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करना अनुचित ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे की बात है. इससे स्पष्ट तौर पर स्वतंत्र व निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रभावित होगा.
     बसपा प्रमुख ने कहा कि इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग को तत्काल समुचित कार्रवाई करने की जरूरत है, ताकि बड़े-से-बड़े ओहदे पर बैठा व्यक्ति भी आगे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न कर सके.
     मायावती ने अमेरिका में आईटी इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला के बाद अब एक गुजराती मूल के व्यापारी हरनीश पटेल की हत्या की खबर पर दुख व्यक्त किया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री को इसका संज्ञान लेकर तत्काल उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि विदेशों में रहने वाले लाखों भारतीय लोगों में असुरक्षा की भावना खत्म हो और वे भारतीय पासपोर्ट रखने पर गर्व अनुभव कर सकें.
    बसपा प्रमुख ने मोदी के वाराणसी में हुए दोहरे रोड पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय चिंताओं से विमुक्त व बेपरवाह होकर अपने ही संसदीय क्षेत्र में रोड शो करने में मग्न हैं. मोदी की आलोचना करते हुए मायावती ने सवाल उठाया कि आरएसएस ब्रांड की इस तरह की संकीर्ण राजनीति करने से क्या देश का वास्तविक भला कभी हो सकता है?
     मायावती ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अपनी राष्ट्रीय जिम्मेदारी व कर्तव्यों का परित्याग कर बनारस की गली और सड़कें नापने में लगे हैं. यह देशहित में कितना सही है या गलत इसका आकलन देश की जनता अवश्य करेगी. मोदी यहसब इसलिए कर रहे हैं कि उनके अपने ही संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हालत बेहद खराब है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top