Breaking News
Loading...

स्कूल प्रबंधक ने अपनी ही पुत्री को मारकर अपने ही स्कूल प्रगांण मे जला दिया



राना पब्लिक स्कूल मे कक्षा 11 छात्रा की थी शालिनी यादव।
शालिनी यादव की अपने साथ पढने वाले एक छात्र से थी दोस्ती।
बार-बार पिता के मना करने पर भी नही मान रही थी शालिनी इसी वजह गयी शालिनी जान। 
      पुवायां।। पुवायां तहसील के गांव भिलावा मे बीती गुरूबार की रात दिल कर झकोर देने बाली घटना घटी है। पिता को जब अपनी बेटी के प्रेम संबध का पता चला तो पिता ने अपनी बेटी को पहले बुरी तरहा से पीटा उसके बाद जहर पिलाकर मोत के घाट उतार दिया। उसके बाद पिता ने अपने स्कूल प्रगाण मे ही पुत्री के शव को लकडी मे रखकर डीजल डालकर जलाना शुरू कर दिया।
       दिल दहलाने वाली घटना पुवायां के भिलावा गांव की है। भिलावां गांव के बाहर बंडा रोड पर स्थित राजधानी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनोज यादव स्कूल की दुसरी मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहता है। मनोज यादव की 15 वर्षीय पुत्री शालिनी की अपने साथ मे ही पढने बाले किसी लडके से दोस्ती थी। पिता के बार-बार मना करने पर भी शालिनी अपने पिता की बात नही मान रही थी। यही बात शालिनी के पिता मनोज को इतनी नागुजार लगी की पिता ने पहले शालिनी को बुरी तरह से पीटा फिर जहर पिला कर मार दिया। और शालिनी के शव को स्कूल प्रगांण मे ही चिता बनाकर डीजल डालकर जालाने लगा।
       जब गांव बालो ने स्कूल से ऊची आग की लपटे व धुआ उठता देखा तो किसी ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर जब पुलिस स्कूल मे पहुची तो पिता मनोज यादव भाग गया लेकिन मृतका का बाबा रामकुमार यादव को पुलिस ने पकड लिया जो कि उस समय शव को जला रहा था। पुलिस ने तुरंत चिता पर पानी डाल कर बुझाया और मृतका के अधजले शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने मां रेखा यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।