यूपी में अब 3 रुपए में नाश्ता और 5 रुपए में खाना खिलाएगी योगी सरकार

0
Translate News:
अन्नपूर्णा भोजनालय के नाम से शुरू होने वाली इस योजना को राज्य के सभी 14 नगर निगमों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) में शुरू किया जाएगा।
     लखनऊ।। यूपी सरकार गरीबों, मजदूरों, रिक्शा चालकों, कम सैलरी पाने वालों और नौकरीपेशा लोगों को 3 रुपए में नाश्ता और 5 रुपए में खाना खिलाएगी। अन्नपूर्णा भोजनालय के नाम से शुरू होने वाली इस योजना का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। इसे राज्य के सभी 14 नगर निगमों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) में शुरू किया जाएगा। 
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर खोली जाएंगी कैंटीन...
- जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में 20, लखनऊ में 28, कानपुर में 28 और गोरखपुर में 18 कैंटीन पायलट प्रॉजेक्ट के तौर पर खुलेंगी। कुल 275 कैंटीन खोलने पर 153.59 करोड़ रुपए की लागत सामने आने की बात कही जा रही है।
- अगर कोई नाश्ता, लंच और डिनर इस कैंटीन से करेगा तो उसकी जेब से 13 रुपए खर्च होंगे, जबकि इसकी लागत 48 रुपए आएगी। बाकी बचे 35 रुपए सरकार और कैंटीन चलाने वाला मिलकर चुकाएंगे।
क्या होगा नाश्ते में?
- नमकीन दलिया और चाय; चना और चाय; दो कचौड़ी/खस्ता/समोसा, चटनी और चाय; दो इडली, सांभर और चाय; बंद मक्खन, दो ब्रेड पकौड़ा और चाय; पोहा और चाय में से कोई एक।
ऐसा होगा भोजन
- 6 रोटी, मौसमी सब्जी या अरहर दाल-चावल के साथ प्याज/अचार और हरी मिर्च या वेज बिरयानी दोपहर और रात के खाने में।
खाने के लिए मिलेगा टोकन
- लोगों को प्रीपेड टोकन या प्लास्टिक कार्ड जारी किए जाएंगे। प्लास्टिक कार्ड आधार से जुड़ा होगा। प्रीपेड टोकन 1 से 7 दिन तक वैलिड होगा। कार्ड रिचार्ज कराए जा सकेंगे। कार्ड या टोकन शहर के किसी भी अन्नपूर्णा कैंटीन में मान्य होंगे।
मध्य प्रदेश में दीनदयाल रसोई योजना की शुरुआत
- शुक्रवार को तमिलनाडु में पूर्व सीएम जयललिता की ओर से शुरू की गई 'अम्मा कैंटीन' की तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार ने 'दीनदयाल रसोई योजना' की शुरुआत की। इसके तहत गरीबों को पांच रुपए में भोजन मिलेगा। ये योजना बीजेपी विचारक दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर शुरू की गई है। राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में इस योजना का शुभारंभ किया।
तमिलनाडु में चलती है 'अम्मा कैंटींन'
- बता दें, तमिलनाडु में अम्मा कैंटीन सस्ते खाने के लिए जानी जाती है। यहां सिर्फ 5 रुपए में अच्छी क्वाल‍िटी का पेट भर खाना मिलता है। खाने के बाद पानी चाहिए होता है तो पानी की बोतल भी अम्मा ब्रैंड की मिलती है। यही नहीं, चेन्नई में अम्मा चाय भी बहुत मशहूर है और जयललिता की मुस्कुराती हुई तस्वीर वाला ये पैकेट वहां काफी बिकता है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top