मंदिर में पहुंचे चार सांप और देवी प्रतिमा के चरणों में लिपट गए

0
Translate News:
    कोरबा।। कोरबा से चांपा मार्ग पर पहाड़ी इलाके में मां मड़वारानी का मंदिर है। गुरुवार सुबह यहां एक अचंभित करने वाला नजारा देखने को मिला। सुबह जब मुख्य मंदिर में भक्त दर्शन करने पहुंचे तो चार सांप देवी प्रतिमा के पास बैठे नजर आए फिर कुछ ही देर में वे प्रतिमा के चरणों में लिपट गए।
     मंदिर के अंदर एक साथ चार सांपों को श्रद्धालुओं ने यहां पहली बार देखा था। कुछ ही देर में जैसे ही यह बात फैली मंदिर में सांपों के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लग गई। चैत्र नवरात्र पर्व और रामनवमीं के बाद अचानक इन सांपों का मंदिर में देखे जाना श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
    यहां आए कुछ श्रद्धालुओं के अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है जब मंदिर में चार सांप एक साथ नजर आए हों। जैसे-जैसे यह बात आस-पास के इलाकों में फैली वैसे ही सांपों के दर्शन के लिए मंदिर में लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। इस दौरान चारों सांप देवी प्रतिमा के पैरों के पास बैठे रहे।

 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top