Breaking News
Loading...

सत्ताधारी भाजपा नेता कर रहे थे बिजली चोरी, मामला दर्ज हुआ तो बैठे धरने पर

      फरीदाबाद।। बिजली बिभाग की विजलेंस टीम पर करप्शन का आरोप लगाते हुए आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बिजली कार्यालय पर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है की विजिलेंस की टीम ने बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष से बिजली चोरी के नाम पर फ़साने का डर दिखाकर 2 लाख रुपए मांगे। वही विजिलेंस के डीएसपी जितेश महरोत्रा के मुताबिक़ बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष अपने यहाँ बिजली चोरी कर रहे थे जिसका मामला 22 फरबरी को दर्ज कराया जा चुका है आज जब विभाग का अधिकारी उनके यहाँ पंहुचा तो दोबारा उन्हें बिजली चोरी करता पाया गया और इसी से नाराज होकर ये प्रदर्शन कर रहे है।
      भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियो ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यशवीर डागर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इनकी माने तो बिजली निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और विजिलेंस भी उसमें बराबर की भागीदार है। इतना ही नहीं उनके कार्यकर्ता की कंपनी पर जाकर विजिलेंस के अधिकारी ने 200000 रुपए की मांग की और ना देने पर उस को फंसाने की धमकी दी। आरोप है की विजिलेंस के कर्मचारी आए दिन उनके क्षेत्र में घरों में जा कर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं और बिजली चोरी को रोकने के नाम पर लोगों को परेशान कर रहे है। वही बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजीव अत्री की माने तो विजिलेंस के एएसआई राजकुमार आज उनकी कंपनी पर जा पहुचे और उनसे, उनके परिवार की महिलाओ और कर्मचारियों से बदसलूकी की। वही विजिलेंस के डीएसपी जितेश महरोत्रा के मुताबिक़ बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अपने यहाँ बिजली चोरी कर रहे थे जिसका मामला 22 फरबरी को दर्ज कराया जा चुका है आज जब विभाग का अधिकारी उनके यहाँ पंहुचा तो दोबारा उन्हें बिजली चोरी करता पाया गया और इसी से नाराज होकर ये प्रदर्शन कर रहे है। उनके मुताबिक़ अपने आप को बचाने के लिए ये इस तरह के आरोप लगा रहे है। जितेश महरोत्रा (डीएसपी विजिलेंस) का कहना है कि ये बिजली चोरी कर रहे थे। इनके खिलाफ 22 फरबरी को एलेक्ट्रसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया जा चुका है। आज जब हमारे अधिकारी पहुचे तो ये दोबारा चोरी करते मिले।