यहां पेड़ नहीं, उगता है फर्नीचर

Translate News:

Image result for north darbi grow furniture    फर्नीचर हम सभी के घर में हैं, किसी को नॉर्मल पंसद आता है किसी को स्टाइलिश। मगर क्या आप कभी ऐसी कुर्सी या टेबल पर बैठे हैं जिसे बिना जोड़े बनाया गया हो। वह कुर्सी जो कई लकड़ियों के पीस को जोड़कर नहीं बनी, बल्कि जमीन से ही कुर्सी के रूप में उगी हो। डर्बी के उत्तर में 15 मील दूर स्थित पहाड़ी के पास फैले एक फील्ड में फर्नीचर का काम होता है। गैविन मुनरो नाम के शख्स का फर्नीचर का शो-रूम कोई आम सामान नहीं बेचता। यहां जो भी फर्नीचर मिलता है वह बनाया नहीं उगाया जाता है।
     दरअसल, गैविन मुनरो पहले पेड़ लगाते हैं और फिर प्लास्टिक के सांचे की मदद से उसे कुर्सी, टेबल, मिरर फ्रेम और लैंप के शेप में ढालते हैं। वे ऐसा 2.5 एकड़ जमीन में 400 पेड़ लगाकर कर रहे हैं।

बाजार में उतरने को तैयार हैं गैविन-
      गैविन ने ब्रिटेन में एक फर्नीचर कंपनी 'फुल ग्रोन' के नाम से खोली है। इस साल तक उनकी फसल तैयार हो जाएगी और उनके कुछ फर्नीचर बाजार में आ जाएंगे। उन्होंने इसकी बाकायदा वेबसाइट बनाकर बेचने की तैयारी भी कर ली है। इनके फर्नीचर की खास बात यह है कि इनमें कहीं पर भी जोड़ नहीं होता है। इसे दुनियाभर में बेहद क्रिएटिव आइडिया माना जा रहा है।
बचपन में मिला था क्रिएटिव आइडिया-
      इस समय 39 साल के हो चुके गैविन को यह आइडिया बचपन में आया था। जब बचपन में एक बार वह खेल रहे थे तो उन्होंने एक ऐसा बोनसाई देखा था, जो कुर्सी जैसे आकार का दिखता था। तभी उन्होंने इस सपने को साकार करने का फैसला कर लिया था। वह इस प्रोजेक्ट पर पिछले दस साल से काम कर रहे हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top