जब एक मुस्लिम पिता ने बेटी को निकाह में दी गाय

0
Translate News:
गौहत्या के विरोध में मुस्लिम परिवार
   सोनीपत।। मुस्लिम समुदाय को अक्सर गौहत्या के नाम से बदनाम किया जाता है लेकिन सोनीपत के खरखौदा के मुस्लिम समुदाय ने एक ऐसी पहल की है जिसकी चारों ओर तारिफ हो रही है। यहां मुस्लिम समुदाय के एक परिवार ने बेटी की शादी में उसे एक गाय दान में दी है।
    गूलसना के पिता नूर खान का कहना है कि उसकी बेटी को गायों से बहुत प्यार है इसलिए पिता नूर खान ने पहले पूरे रीति-रिवाज से बेटी की शादी कराई और फिर बाद में स्वामी गोपालदास को बुला कर एक गाय दान कर उसे घर से विदा किया। पूरे गांव में इस कदम की सराहना हो रही है।
    नूर खान की इस पहल पर स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा करने से समाज में मुस्लिम समुदाय की असल तस्वीर सामने आई है जिसमें प्रेम की भावना है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top