सरसों का तेल 50 मि ली
देशी मोम 25 ग्राम
देशी कपूर 5 ग्राम
बनाने की विधि :
सरसों के तेल को गर्म करे, जब ये तेल उबलने लगे, तो इसमें धीरे धीरे मोम मिला दीजिये। जब मोम पूरी तरह घुल कर मिल जाए, तो आग बंद कर दे और बर्तन को आंच से उतार लीजिये अब इसको ठंडा होने दे। जब ये थोड़ा गुनगुना रह जाए तो इसमें कपूर मिला लीजिये। अभी ये बिवाईयों के लिए बहुत बढ़िया मलहम बन गया।
लगाने की विधि:
रात को पैरो को अच्छी तरह गर्म पानी से धो कर इस मलहम को बिवाईयों में लगाइये, आपको पहले दिन से आराम मिलने लगेगा।
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!
