फिल्म बन रही है केजरीवाल पर और NOC लेकर आओं मोदी से... ई तो बहुत नाइंसाफी है

0
Translate News:
     सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने अनोखी मांग करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जाकर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी NOC लेकर आएं तभी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बनी उनकी डॉक्युमेंट्री फिल्म भारत में रिलीज हो पाएगी। 
     खुशबू रांका और विनय शुक्ला ने एक हिंदी-इंग्लिश डॉक्युमेंट्री बनायी है जिसका टाइटल है - ऐन इनसिगनीफिकंट मैन। डॉक्युमेंट्री में कई मुद्दों को दिखाया गया है जिसमें अन्ना हजारे द्वारा शुरू किया गया ऐंटी करप्शन प्रोटेस्ट, आम आदमी पार्टी का जन्म, केंद्र में बनी एनडीए की सरकार और फिर अरविंद केजरीवाल का जबरदस्त बहुमत के साथ दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना शामिल है।
     शिप ऑफ थीसिअस के डायरेक्टर आनंद गांधी ने इस डॉक्युमेंट्री को प्रड्यूस किया है जिसका प्रीमियर पिछले साल टोरंटो इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। टोरंटो से लेकर अब तक यह डॉक्युमेंट्री दुनियाभर के करीब 40 फिल्म फेस्टिवल्स में स्क्रीन हो चुकी है। अगले कुछ हफ्तों में इस डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग सिडनी, न्यू जीलैंड और वॉशिंगटन में होगी।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top