दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट, जो महज 2.7 किमी की दूरी तय करती है

0
Translate News:
      आपको जानकर अजीब लग रहा होगा कि तीन किलोमीटर से भी कम दूरी के लिए भी फ्लाइट चलाई जा सकती है क्या ? लेकिन ये सच है कि दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट महज 1.7 मील यानी करीब 2.7 किलोमीटर की दूरी तय करती है. दरअसल यह फ्लाइट उत्तरी स्कॉटलैंड के दो द्वीपों Westray और Papa Westray को जोडती है. आपको जानकर हंसी आएगी कि इस फ्लाइट को अपने गंतव्य तक पहुँचने में पूरे दो मिनट भी नहीं लगते और यदि हवा अनुकूल हो तो एक मिनट भी नहीं.
      इस फ्लाइट को Logan Air नामक कंपनी चलाती है जिसने हाल ही में इस रूट पर अपना दस लाखवां टिकट बुक करने का जश्न मनाया था. लेकिन यह तो हुई Domestic Flight की बात. यदि हम सबसे छोटी international Flight की बात करें तो वह भी महज आठ मिनट में पूरी हो जाती है. यह फ्लाइट स्विट्ज़रलैंड के St Gallen-Altenrhein को दक्षिण जर्मनी के Friedrichshafen से जोड़ती है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top