Headline
Loading latest headlines...

बीजेपी की सरकार सिर्फ अमीरों की सरकार है - राहुल गांधी

0
Translate Post:
Image result for rahul gandhi in banswaraकांग्रेस के दबाव में हुआ किसानों का कर्ज़ा माफ़ : राहुल गाँधी

   बांसवाड़ा/राजस्थान। राहुल गांधी आज राजस्थान के बांसवाड़ा में आयोजित किसान आक्रोश आंदोलन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरस हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सिद्धारमैया और पंजाब में कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में आते ही 24 घंटों में किसानों का कर्ज माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि बीजेपी ने भी दबाव में आकर उत्तर प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया है।

Image result for rahul gandhi in banswara   जीएसटी को लेकर भी राहुल ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे लागू करने के लिए आधी रात को चुना। मैंने तभी कहा था कि जीएसटी गरीबों के ऊपर लादा गया एक टैक्स है। राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी लागू करने के लिए बीजेपी सरकार आधी रात को संसद का विशेष सत्र बुला सकती है लेकिन किसान की आवाज को संसद में उठाने की अनुमति नहीं दी जाती है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार सिर्फ अमीरों का ध्यान रखती है और गरीबों के बारे में सोचती भी नहीं।
    जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बड़े कारोबारियों को जीएसटी से कोई समस्या नहीं, वे तो 10 अकाउंटेंट रख लेंगे और उनसे जितने चाहे फॉर्म भरवा लेंगे, लेकिन छोटे कारोबारियों को इससे नुकसान होगा। कांग्रेस पार्टी ने सरकार को सलाह दी थी कि जीएसटी को इस तरह हड़बड़ी में लागू नहीं करें, लेकिन सरकार ने उनकी नहीं सुनी। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने आपके ऊपर पूरा टैक्स डिपार्टमेंट खोल दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीएसटी विसंगतियों से भरी है जो गरीबों के ऊपर टैक्स का बड़ा बोझ बन गई है।
       राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में पिछले कुछ समय से किसानों की खुदकुशी की घटनाएं बढ़ रही है, परन्तु सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। किसानों को उनकी फसलों को उचित मूल्य नहीं मिलने एवं कर्ज के बोझ तले दबने से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। यही कारण है कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी पूरे देश में आंदोलन कर रही है।
      रैली को राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी. पी. जोशी, डॉ. गिरिजा व्यास, एआईसीसी महासचिव मोहन प्रकाश, राजस्थान के सहप्रभारी तरूण कुमार, पूर्व महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने भी सम्बोधित किया।
      इससे पूर्व कार्यक्रम में भाग में लेने कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम संयोजक हरीश शर्मा, शकील खान, नूर खान के नेतृत्व में बसों के माध्यम से बांसवाड़ा के लिए रवाना हुए। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने बसों को हरी झंडी दिखाकर बांसवाड़ा के लिए रवाना किया।
      उदयपुर से रैली में प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज कुमार शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, सुधीर जोशी, अशोक तम्बोली, संदीप गर्ग, पिन्टू मेघवाल सहित कांग्रेस पदाधिकारियों तथा सैंकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
  • Loading Posts...