जब इंदिरा गांधी के आगे नहीं झुके थे किशोर कुमार

0
Translate News:
अॉल इंडिया रेडियो पर बैन हो गए थे गाने...
     अपने रोमांटिक गानों और कॉमिक अंदाज के लिए मशहूर किशोर की जिंदगी से जुड़े कई किस्से कहे जाते हैं. इन्हीं में से एक है इंदिरा गांधी की ओर से आए एक ऑफर के लिए मना कर कर देना. ये बात इमरजेंसी लागू होने के दौरान की है. बताया जाता है कि किशोर कुमार को इंदिरा गांधी का प्रोपेगेंडा संभालने वाले विद्या चरण शुक्ला की ओर से फोन गया था. संदेश वाहक ने किशोर को ऑफर दिया था कि वे इंदिरा गांधी के इमरजेंसी के 20 सूत्री प्रोग्राम के लिए बनाए गाने को अपनी आवाज दें.
     किशोर ने पूछा कि वो इस गाने को क्यों गाएं तो फोन करने वाले ने कहा कि ये सूचना और प्रसारण मंत्री वीसी शुक्ल का आदेश है. आदेश की बात पर किशोर कुमार काफी भड़क गए थे और उन्होंने फोन करने वाले को डपट कर बोला- पागल सा.. चल भाग. किशोर की बात पर मंत्री जी बेहद नाराज हो गए थे और उन्होंने ऑल इंड‍िया रेड‍ियो पर किशोर के गाने बैन कर दिए थे.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top