लंदन।। हिन्दू महिला और यहूदी महिला ने समलैंगिक विवाह किया है। इसे देश का अपने तरह का पहला समलैंगिक अंतर धार्मिक विवाह माना जा रहा है। मीडिया के मुताबिक, इन दोनों महिलाओं की मुलाकात 2० साल पहले अमेरिका में एक पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण के दौरान हुई थी। हिन्दू महिला कलावती मिस्त्री (48) और टेक्सास की रहने वाली मिरियम जेफरसन ने पिछले सप्ताह शादी की हैं। शादी के समय दुल्हनें पारंपरिक लाल और उजले रंग के कपड़ो में नजर आ रही थी। इन दोनों ने फूलों की माला और एक मंगलसूत्र पहन रखा था, जो किसी महिला के शादीशुदा होने का प्रतीक है। एक प्रसिद्ध अखबार ने कहा कि मिस्त्री ने कई सालों तक अपनी समलैंगिक पहचान छुपाए रखी और बताया, एक एशियाई समलैंगिक महिला के रूप में मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था। दरअसल युवावस्था से ही मिस्त्री जान गई थी कि वह समलैंगिक है लेकिन अपनी सांस्कृतिक परंपरा और धर्म के सम्मान के कारण दोस्तों और परिवार को इसके बारे में बताने से डरती थी।दोनों के परिजनों की अच्छी प्रतिक्रिया
